रेप के बाद शादी का झांसा देकर पीड़िता किडनेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले रेप का मामला दर्ज करवाने वाली पीड़ित नाबालिग को आरोपी युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। मामला, यमुनानगर से जुड़ा है। भड़के परिजनों ने शुक्रवार रात को शहर थाना परिसर में जमकर बवाल काटा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। आरोपी पर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने कॉलोनी के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि आरोपी ने जबरदस्ती उसे अपनी बहन के ब्यूटी पार्लर में ले जाकर दुष्कर्म किया और मामले के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
बृहस्पतिवार की रात आरोपी युवक पीड़ित युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। शुक्रवार को परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर रात जब परिजनों को मालूम हुआ कि उनकी बेटी को दुष्कर्म आरोपी युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है तो वह शहर थाना परिसर में पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर प्रदर्शन करने लगे।
तीन दिन में ही 16 से 18 की हुई युवती
मामला अधिक गंभीर होता देख पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया और युवती के परिजनों को जल्द परिजनों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
युवती के परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेती तो वह उनकी बेटी को अगवा नहीं कर पाता। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक और युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन दिन पूर्व परिजनों की शिकायत पर जब आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया उस समय परिजनों ने शिकायत में युवती की उम्र 16 साल लिखवाई और पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराएं लगाई। लेकिन शुक्रवार को शादी का झांसा देकर अगवा करने के मामले में पुलिस को दी शिकायत में युवती की उम्र 18 साल कर दी गई।