फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after kidnap and unconscious to college girl and got married

छात्रा को बेहोश कर ले गया मंदिर...और रचा ली शादी

Fri, 05 Jun 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 05 Jun 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
after kidnap and unconscious to college girl and got married

कालेज के बाहर छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, बाद उसे मंदिर ले जाकर पुजारी को रुपयों का लालच देकर युवती संग शादी रचा ली। ये सनसनीखेज वारदात, हरियाणा के सिरसा इलाके की है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और साजिश में शामिल रहे अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के एक क्षेत्र निवासी एक युवती, जो सिरसा स्थित एक महिला कॉलेज में पढ़ती है। रोजाना की भांति वह अपनी सहेली के साथ पांच मई को कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन


इसी दौरान सहेली का रिश्तेदार नथोर निवासी विक्रम वहां आया और दोनों से बातों के दौरान उसने अंजू को को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेसुध होने लगी तो विक्रम सिंह ने उसे कार में बैठा दिया। आरोपी विक्रम सिंह छात्रा को मंदिर ले गया और पुजारी को कुछ लालच देकर बेसुध युवती से जबरन शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर छात्रा आरोपी के चंगुल से बचकर भागी

after kidnap and unconscious to college girl and got married

होश आने पर छात्रा आरोपी के चंगुल से बचकर भागी और गांव पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ शहर थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें बचाने का प्रयास किया। लगातार थाने में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम सिंह और अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच अधिकारी सीमा रानी का कहना है कि विक्रम पर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे कालेज से लेकर मंदिर में जबरन शादी रचाई है। इस साजिश में कुछ अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed