युवती को नशीली चॉकलेट खिलाई...फिर क्लिक! क्लिक!
युवती को चाकलेट में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील तस्वीरें खींच ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के जींद के सफीदों का है।
शिकायत के मुताबिक आरोपी युवक युवती को लगातार ब्लैकमेल करते रहे जब युवती ने उसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों की इस गतिविधि में मां-बेटी ने भी पूरा साथ दिया।
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले का आरोपी एक युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
सफीदों थाने में एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के पास सिंगलपुरा कॉलोनी निवासी अंकिता का आना जाना था। 12 फरवरी को अंकिता ने किसी काम के लिए अपने घर बुला लिया। जहां पर अंकिता तथा उसकी मां मुन्नी देवी ने योजनाबंद तरीके से चॉकलेट के माध्यम से नशीला पदार्थ खिला दिया।
अश्लील फोटो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे
इसके बाद अपनी मकान की छत पर सिंगलपुरा कालोनी निवासी गोविंदा, सुमित को बुला लिया। जहां पर गोविंदा ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की इस दौरान सुमित ने अश्लील हरकत की तस्वीरें खींच ली।
इसके बाद अश्लील फोटो बनाकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को रिश्तेदारी में भेज दिया। लेकिन गत दिवस जब उसकी बेटी वापस आई तो आरोपी युवक गोविंदा ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसकी लड़की ने उनका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
इससे परेशान होकर उन्होंने सफीदों थाने में शिकायत दी। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर सिंगलपुरा कॉलोनी निवासी अंकिता, उसकी मां मुन्नी, गोविंदा, सुमित के खिलाफ अश्लील फोटो बनाने तथा छेड़छाड़, धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सफीदों थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि युवती के पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो बनाकर छेड़छाड़ करने तथा धमकी देने की शिकायत दी थी। उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।