फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after dispute on car parking firing on man

कार हटाने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग

Thu, 27 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
after dispute on car parking firing on man

सेक्टर-10 स्थित लेजर वेली के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई बहस मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन


युवकों की मारपीट से गुस्साए एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से दो फायर कर दिए। एक गोली युवक की पीठ में लगी है। फिलहाल घायल का इलाज पीजीआई में चल रहा है। वहीं, गोली चलाने वाले फरार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने धारा 307, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पहले दोनों पक्षों में झगड़ा लेजर वेली पार्किंग से बीस कदम की दूरी पर सड़क पर हुआ। वहां तीन युवकों राहुल, शांतनु व प्रवीन की कार एक दंपति की कार के पीछे आ गई, जब वे अपनी पोलो कार को बैक कर रहे थे। इसी दौरान कार को तुरंत हटाने की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवकों ने पोलो कार सवार व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्ष लेजर वेली की पार्किंग में आ गए। गुस्साए व्यक्ति ने अपनी कार से रिवाल्वर निकाली और युवकों की तरफ तान दी। रिवाल्वर देखकर तीनों भागने लगे।

जबकि पहला फायर मिस हो गया। दूसरी गोली प्रवीन (25) की पीठ में लगी। इसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। जबकि, सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया।

पुलिस में अफरा तफरी, पहुंचे आला अधिकारी: वारदात की सूचना के बाद पुलिस विभाग में अफरातफरी का मच गई। छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। मौके पर तुरंत एसएसपी, एसपी, डीएसपी क्राइम, डीएसपी सेंट्रल व भारी पुलिस बल पहुंच गया। मौके का मुआयना करने के बाद पता चला कि मामला चुनाव से संबंधित नहीं है।

एक कारतूस व एक खोल मिला: वारदात स्थल का मुआयना करते पुलिसकर्मियों को लेजर वेली पार्किंग से एक कारतूस व एक गोली का खोल मिला। पुलिस टीम ने उसको कब्जे में लेकर सीएफएसएल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गोलियां 32 बोर की रिवाल्वर से चलाई गई हैं। वारदात के समय कार में तीन युवक सवार थे। राहुल व शांतनु डड्डूमाजरा के निवासी हैं। जबकि गोली लगने से घायल प्रवीन गांव तडोली का रहने वाला है।

लुधियाना नंबर की कार: वारदात स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी की कार का जो नंबर बताया है वह लुधियाना का रजिस्टर्ड है। हालांकि, पुलिस नंबर की वेरिफिकेशन करवाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में नंबर वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है, लेकिन जल्द आरोपी की कार का नंबर ट्रैप कर लिया जाएगा।


ब्लू-शर्ट में था आरोपी
: प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गोली चलाने वाला ब्लू टी-शर्ट में था। हालांकि, उसकी सही से कोई पहचान नहीं हो पाई। गोली चलाने के तुरंत बाद वहां से फरार हो गया।

सतीश कुमार, डीएसपी सेंट्रल ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान लुधियाना व फरीदकोट निवासी के रूप में हुई है। पुलिस टीम दोनों स्थानों पर गिरफ्तारी के लिए निकल चुकी है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed