फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after dispute murder of NRI by auto driver

चंडीगढ़ में NRI के मर्डर के पीछे का पूरा सच

Sun, 01 Feb 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Feb 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
after dispute murder of NRI by auto driver

एक छोटी से बहस के बाद एनआरआई जितेंदर सिंह उर्फ हरक सिंह (52) की वीरवार देर रात एलांते मॉल के बाहर ऑटो चालक ने हत्या कर दी। उनके साथ उनका 24 वर्षीय बेटा रॉकी भी था। इस वारदात में उसे भी सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एनआरआई जितेंदर सिंह अपने बेटे रॉकी के साथ 7 जनवरी को कैलिफोर्निया से भारत आए थे। बुधवार को वे किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आए और यहां एलटिस होटल में ठहरे। वीरवार रात करीब दस बजे वे एलांते मॉल स्पोर्ट्स लाउंज और बार में बाउलिंग खेलने आए। यहां दोनों ने ड्रिंक्स भी लीं।
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब 12 बजे दोनों होटल जाने के लिए एलांते मॉल से बाहर आए। मॉल के गेट नंबर पांच के पास खड़े एक ऑटो चालक से उन्होंने होटल तक छोड़ने को कहा। लेकिन, उसने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बाद में जितेंदर सिंह अपने बेटे के साथ वहां से चले गए। वे थोड़ी आगे गए ही थे कि ऑटो चालक ने पीछे से उन पर डंडे से हमला कर दिया। उसने बाप-बेटे के सिर पर वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक इरशाद देर रात गिरफ्तार

after dispute murder of NRI by auto driver

हमले में जितेंदर सिंह और रॉकी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पास ही में खड़े एक किशोर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसने ऑटो का नंबर भी पुलिस को बताया। पीसीआर दोनों घायल एनआरआई को जीएमसीएच-32 ले गई।

वहां चिकित्सकों ने जितेंदर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनके पंजाब से रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने बताए गए ऑटो नंबर की तलाश की और उसके चालक इरशाद को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उससे वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और ऑटो भी बरामद कर लिया है। इरशाद की उम्र साढ़े 18 साल है और वह ब्लॉक-1 कॉलोनी नं-4 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में रहता है।

दो दिन का रिमांड मिला
शुक्रवार दोपहर इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने हत्यारोपी इरशाद को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत में हत्यारोपी से मोबाइल बरामद करने और उसके पिछले रिकार्ड की भी जांच करने के नाम पर उसका तीन दिन का रिमांड मांगा। लेकिन, अदालत ने पुलिस को इस जांच के लिए दो दिन का रिमांड दिया है। साथ ही आईओ को हत्यारोपी का मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed