{"_id":"6ab61734f9abb27af596704a3f08b322","slug":"addicted-of-alcohol-man-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने शराब पीने से रोका तो दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने शराब पीने से रोका तो दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोकल प्वाइंट स्थित हरगोबिंद नगर इलाके में रहने वाले अमरेश सिंह (40) ने बुधवार देर रात को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब परिजन उसे बुलाने के लिए गए। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अमरेश के परिजन उसे शराब पीने से रोकते थे तो उसने झगड़ा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बेअंत सिंह ने कहा कि अमरेश मूल रूप से बिहार के जिला छपरा का रहने वाला था। यहां पर वह राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। वह अक्सर शराब पीने के बाद अपने परिजनों के साथ झगड़ता था। बुधवार रात को वह शराब के नशे में घर आया।
विज्ञापन
परिजनों ने मना करने पर वह परिजनों के साथ झगड़ा करने हुए अपने कमरे में चला गया। परिजनों को कमरे से बाहर निकाल कर उसने खुद को अंदर बंद कर दिया। जब काफी समय तक उसकी आवाज नहीं आई तो परिजनों ने सोचा कि वह सो गया।
जब वह अंदर गए तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। बेअंत सिंह ने कहा कि अंदर अमरेश का शव लटकता देख किसी पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।