फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Acid hurled at female lawyer in Amritsar of Punjab

बाल-बाल बची: भाई के साथ घर लौट रही महिला वकील पर फेंका तेजाब, हत्या और नशा तस्करी के आरोपी ने की वारदात

Sun, 13 Mar 2022 05:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 05:26 PM IST
सार

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद सबक सिखाने की धमकी देते साथी के साथ फरार हो गया। आरोपी हत्या और नशा तस्करी मामले में जेल से जमानत पर आया है।

विज्ञापन
Acid hurled at female lawyer in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या और नशा तस्करी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए एक आरोपी ने शनिवार को एक महिला वकील पर तेजाब फेंक दिया। वारदात के वक्त महिला वकील अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। महिला वकील का पीछा कर रहे आरोपी ने पहले उनका नाम लेकर पुकारा और जब महिला वकील ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी ने तेजाब की बोतल उनके चेहरे की तरफ उछाल दी और अपने एक अन्य साथी के साथ फरार हो गया। 

विज्ञापन


एएसआई दलजीत कौर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। गुरदासपुर के एक गांव की पीड़िता की शिकायत पर मजीठा थाना पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव बाग वाली गली निवासी करण और उसके एक अन्य साथी पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले ही उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी की। 
विज्ञापन


आज कल पंजाब-चंडीगढ़ हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करण उन्हें पहले भी कई बार परेशान कर चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी करण के विरुद्ध गुरदासपुर और अमृतसर में हत्या, नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वे इस बारे में अपने परिजनों को शिकायत कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम वे अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर की तरफ लौट रही थीं। रास्ते में करण अपने एक साथी के साथ उसका पीछा करने लगा। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनका नाम लेकर आवाज दी, जिस पर उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी ने तेजाब की बोतल उनके चेहरे की तरफ उछाल दी लेकिन तेजाब उनकी जैकेट पर गिर गया और वह बच गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद सबक सिखाने की धमकी देते साथी के साथ फरार हो गया। आरोपी हत्या और नशा तस्करी मामले में जेल से जमानत पर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed