फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   acid attack on girl by teenager at jalalabad, punjab

तंग करता था, छात्रा ने मां को बताया तो तेजाब फेंका, एक आरोपी नाबालिग

Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जलालाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, जलालाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
acid attack on girl by teenager at jalalabad, punjab
Acid Attack Accused - फोटो : amar ujala
12वीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की कंडा को जुडीशियल मजिस्ट्रेट दीप्ति गोयल के समक्ष पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है। दूसरे नाबालिग आरोपी को फाजिल्का की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी युवक हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की कंडा निवासी दशमेश नगरी उसे रोजाना तंग करता था। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताया था। कुछ दिन पहले उसके परिजन वाले इकट्ठा होकर विक्की के घर गए थे।
विज्ञापन


विक्की के पिता ने दोबारा ऐसी गलती नहीं होने की बात कही थी लेकिन शुक्रवार शाम जब वह ट्यूशन सेंटर से लौट रही थी तो आरोपी विक्की और नाबालिग ने उसपर तेजाब फेंक दिया। छात्रा फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, शहर की विभिन्न समाज सेवी, राजनीतिक और धार्मिक जत्थेबंदियों ने लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना की निंदा की है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed