{"_id":"656d4c7467e860cde50d1b63","slug":"accused-of-robbery-opened-fire-on-police-one-injured-in-retaliatory-firing-in-bathinda-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: ट्रक ड्राइवर से लूटपाट के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल
Mon, 04 Dec 2023 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:24 AM IST
सार
रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में काम करने वाले ट्रक ड्राइवर लक्ष्मण सिंह से कुछ अज्ञात लोगों ने लूटपाट करने की कोशिश की थी। ड्राइवर ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे उस पर हमला कर उससे 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बठिंडा में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा के ग्रोथ सेंटर में रविवार को एक ट्रक ड्राइवर से 25 हजार की नकदी लूटने वाले लुटेरों को सोमवार सुबह सीआईए 1 की टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग भी की जिसके बाद सीआईएल की टीम ने जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। गंभीर हालत में लुटेरे को सिविल हॉस्पिटल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है।
रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में काम करने वाले ट्रक ड्राइवर लक्ष्मण सिंह से कुछ अज्ञात लोगों ने लूटपाट करने की कोशिश की थी। ड्राइवर ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे उस पर हमला कर उससे 25 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी गई।
पुलिस ने जांच शुरू की तो आसपास के लोगों ने बताया कि लूटपाट करने वाले दीप सिंह नगर के रहने वाले कुछ युवक हैं। पुलिस टीम ने रविवार को दीप सिंह नगर में लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सोमवार सुबह सीआईए की टीम ने ग्रोथ सेंटर में घेराबंदी कर उन लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लुटेरे ने 12 बोर देसी पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी दो फायर कर एक लुटेरे को पकड़ लिया है।