फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of molestation died in police custody, rampage

छेड़छाड़ के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत

Fri, 21 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 21 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
accused of molestation died in police custody, rampage

रोहतक सदर थाने की हवालात में बंद छेड़छाड़ के एक आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कथित छेड़छाड़ के बाद पीटे गए अमित नाम के इस युवक को पुलिस बुधवार रात 11 बजे घायल अवस्था में भालौठ गांव से उठाकर लाई थी। उस पर छेड़छाड़ का केस भी दर्ज किया गया था लेकिन मौत होने के बाद पुलिस उसे अज्ञात बताकर पीजीआई में छोड़ आई थी।

विज्ञापन


अमित की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह पीजीआई में पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। अमित के पिता पूर्व फौजी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में पुलिस हिरासत में बेटे की मौत होने का आरोप लगाया। मां कमला ने भी पुलिस पर बेटे की हत्या का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन


बाद में दबाव बढ़ने पर मामले की जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मीनू को सौंपी गई है। शाम को परिवार वालों के तेवर ढीले पड़ने पर पुलिस ने ओमप्रकाश की ओर से छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाले गांव के ही कुलदीप, उसकी पत्नी प्रियंका, कुलदीप के भाई अमित सहित एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमित अपने दोस्त के साथ रात को पार्टी अटेंड करने के बाद घर की तरफ जा रहा था। घर की तरफ जाने वाली गली में वह मुड़ा तो उसका हाथ अचानक बाइक पर पति के साथ जा रही महिला को लग गया। इस पर महिला के पति से अमित की कहासुनी हो गई।

अमित के परिजनों के अनुसार गांव में ही किराए पर रहने वाले महिला के पति ने किलोई गांव से अपने दोस्तों को बुलाकर अमित पर हमला कर दिया। अमित को लाठी-डंडों से पीटा गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर अमित को छुड़ाया और फिर उसकी मां कमला उसे लेकर घर आ गई। कमला का कहना है कि रात करीब 11 बजे एक पीसीआर में बैठकर चार पुलिस वाले आए और अमित को घर से बाहर लाने के लिए कहा।


घर वालों ने उसकी तबीयत खराब बताई लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। मोहल्ले वालों के इकट्ठा होने पर पुलिस ने पड़ोसियों को आश्वासन दिया कि वे अमित का इलाज कराएंगे और पीसीआर में बैठाकर अस्पताल ले जाने की बजाय थाने ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed