फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of Misdeed arrested in Kapurthala

Kapurthala: आठ साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354-ए आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused of Misdeed arrested in Kapurthala
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील वीडियो दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। पति पिछले करीब चार साल से अलग रह रहा है। उसकी आठ वर्षीय बेटी पति के घर में रह रही है। वह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किसी के घर में काम करती है। बेटी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में होती है। 
विज्ञापन


10 जुलाई को जब वह घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि वह स्कूल से घर आकर टीवी देख रही थी, लगभग 3 बजे उसके चाचा ससुर का बेटा लवप्रीत सिंह बेटी को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। आरोपी शादीशुदा है और वे एक ही घर में रहते हैं। वह बेटी से गलत हरकतें करता था। इससे बेटी काफी डरी व सहमी हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354-ए आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि अदालत से मिले एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed