फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of child murder acquitted after 37 years in Chandigarh

बच्चे की हत्या का आरोपी 37 साल बाद बरी: यूपी में जाकर बदला ऐसा भेस, कोर्ट में चश्मदीद भी नहीं पहचान सकी

Fri, 18 Apr 2025 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़
हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 11:20 AM IST
सार

18 नवंबर, 1989 को कैंबवाला के जंगल में महिला से दो युवकों ने लूट के इरादे से रोका। आरोपियों ने उसके 11 साल के बच्चे को चाकू मार हत्या के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपी यूपी में भाग गया था और साधू का भेष बनाकर रहने लगा था।

विज्ञापन
Accused of child murder acquitted after 37 years in Chandigarh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में कैंबवाला के जंगलों में 18 नवंबर, 1989 को दो युवकों ने एक महिला से लूटपाट का प्रयास किया और उसके बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के समय आरोपी 24 साल का था। 

विज्ञापन


अब 37 साल बाद जब 61 साल के एक अधेड़ उम्र वाले साधु बने व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया तो खुद मृत बच्चे की मां ही हत्यारोपी को नहीं पहचान पाई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और यूपी के एक आश्रम में साधु बनकर आराम की जिंदगी काट रहा था। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार को करीब एक साल पहले खुद साधु बनकर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनी देओल-रणदीप हुड्डा पर केस: जालंधर पुलिस ने की एफआईआर, जाट फिल्म में ईसाई धर्म के अनादर का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

1989 की है घटना

दरअसल 18 नवंबर, 1989 को कैंबवाला के जंगल में विद्यावती से दो युवकों ने लूटपाट करने का प्रयास किया था। उस समय महिला के साथ उसका 11 साल का बेटा भी मौजूद था। दो आरोपियों ने चाकू घोंपकर बच्चे की हत्या कर दी और महिला ने वहां से भागकर अपनी बामुश्किल जान बचाई थी। इस मामले में सेक्टर-तीन पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया और पप्पू व जसवंत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आनंद कुमार निवासी गांव हरणपुर कलां जिला अलीगढ़ यूपी का भी नाम आया लेकिन वह फरार हो गया था। आरोपी का कोई सुराग नहीं लगने पर जिला कोर्ट में एडिशनल सेशन जज वीआर गुप्ता ने आनंद को भगौड़ा घोषित कर दिया।

Trending Videos

पीओ सेल के जवानों ने खुद साधु बनकर आरोपी को दबोचा

करीब 37 सालों से यूटी पुलिस आरोपी आनंद कुमार को तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस उसके पैतृक गांव में भी पूछताछ कर रही थी और इसी दौरान अप्रैल 2024 में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आनंद यूपी के एक आश्रम में साधु बनकर रह रहा है।



14 अप्रैल 2024 को पीओ सेल के जवान खुद साधु के भेष में यूपी के काशगंज में गंगा नदी किनारे स्थित एक आश्रम में पहुंचे। जवानों ने आश्रम में पहुंचकर एक गाय दान करने की बात कही और कहा कि उन्हें आनंद कुमार से मिलना है। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपना नाम आनंद कुमार से बदलकर देव आनंद रख लिया है। जैसे ही भगवा रंग के कपड़े पहने साधु बना आरोपी जवानों के सामने पहुंचा तो उसे उसी समय दबोच लिया और उसे फिर चंडीगढ़ लाया गया।

बच्चे की मौत की चश्मदीद गवाह मां ही आरोपी को नहीं पहचान पाई

बच्चे की हत्या के इस मामले में खुद उसकी मां विद्यावती चश्मदीद गवाह थी। पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया और बताया कि हत्या के बाद वह पुलिस से छिपने के लिए कहां-कहां रहा। बल्कि खुद पुलिस ने आरोपी के इंकसाफ में भी उसके द्वारा हत्या की बात को कबूलना बताया।

लेकिन अब 61 वर्षीय आरोपी आनंद को जब कोर्ट में पेश किया गया और चश्मदीद गवाह मृतक बच्चे की मां को गवाही के लिए बुलाया गया तो वह आरोपी को ही पहचान नहीं पाई। महिला ने कहा कि आरोपी काफी जवान था लेकिन अब जो उसके सामने खड़ा है, वह अधेड़ उम्र का व्यक्ति है जिसे वह नहीं पहचानती है। इसलिए कोर्ट ने संदेह के आधार पर आरोपी आनंद कुमार को हत्या के मामले में बरी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed