फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of acid attack fled from the police station in ludhiana

तेजाब कांडः आरोपी युवक थाने की दीवार फांदकर भागा, अफसरों में हड़कंप

Mon, 19 Nov 2018 09:13 AM IST
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Mon, 19 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
accused of acid attack fled from the police station in ludhiana
acid attack

महिला पर तेजाब से हमला करने वाला आरोपी पुलिस सी गिरफ्त से फरार हो गया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के पुनीत नगर इलाके में युवती पर तेजाब डालने के मामले में थाना टिब्बा पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया युवक शनिवार रात को थाने से फरार हो गया। युवक थाने की तीन फुट की दीवार फांदकर भागा। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवक का पीछा किया, लेकिन अंधेरे के कारण वह कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने आरोपी के भाई और एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लेकर फरार युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। एडीसीपी 4 राजवीर सिंह बोपाराय ने युवक के फरार होने की पुष्टि की है। घर के बाहर युवती पर तेजाब डालने की घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें इस मामले में जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने युवती का फोन लेकर उसकी कॉल डिटेल चेक की थी। इसके बाद उसके पड़ोस में रहने वाले युवक का नंबर सामने आया तो पुलिस ने उसे शनिवार शाम हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक को घर से ही ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने इलाके के पांच और युवकों को काबू किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ही रही थी कि वह दीवार फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी मदद कुछ नहीं, खुद के खर्च पर करा रहे हैं इलाज 
युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सीएमसी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि ढाई महीने के करीब समय लगेगा, उनकी बेटी ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिली है, वह खुद के पैसे से इलाज करा रहे हैं। इलाका विधायक संजय तलवाड़ घर पर आए थे तो उन्होंने इलाका पार्षद कंचन सतील मल्होत्रा की ड्यूटी लगाई थी कि डीसी के पास पत्र देकर इलाज में मदद की बात करें। इलाका पार्षद ने शनिवार को पत्र लिखवा लिया है अब सोमवार को डीसी के सामने पेश होकर पत्र देकर इलाज में मदद की मांग की जाएगी।  

तीनों पड़ोसी युवकों को राखी बांधती थी युवती 

accused of acid attack fled from the police station in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

युवती के पिता ने बताया कि पड़ोसियों के तीन बेटे हैं। उनकी बहन नहीं थी तो वह उनकी बेटी से राखी बंधवाते थे। पारिवारिक संबंध होने के कारण युवक अक्सर उनके घर आते रहते थे। एक युवक की बेटी अक्सर उनकी बेटी के पास आती रहती थी। इस कारण युवक भी घर में खूब आता जाता था। आरोपी युवक अक्सर बीमार रहता था जिस कारण उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। उसके दोनों भाई शादीशुदा थे।  

परेशान करता था आरोपी 
युवती के पिता ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहते थे। जिस कारण बच्चे ज्यादातर बातें उन्हें बताते नहीं थे। पड़ोसी युवक उसे काफी परेशान कर रहा था, लेकिन उसकी बेटी खुद ही उसे डांट देती थी। महीने डेढ़ महीने पहले आरोपी ने युवती को फोन कर कहा था कि वह अपने परिजनों को मना ले, वह उससे शादी करना चाहता है। युवती ने उसे डांट दिया और कहा कि वह उसे भाई मानती है। इतना कह कर युवती ने फोन काट दिया और भाई को बताया कि वह युवक का नंबर ब्लाक लिस्ट में डाल दे। 

इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा। शादी के लिए प्रपोज करने के बाद से ही उसका घर पर भी आना काफी कम हो गया था। हादसे से एक दिन पहले भी आरोपी ने लड़की को फोन किया था कि उसे काफी घबराहट हो रही है। ऐसा लग रहा है कि वह सफेद चादर लेकर अस्पताल में लेटी हुई है और उससे माफी मांग रही है। अगले ही दिन यह हादसा हो गया।

पड़ोसी युवक युवती का भाई बना हुआ था। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वह शनिवार की शाम को पुलिस को चकमा देकर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। काफी हद तक मामला सुलझ गया है। बाकी युवक के काबू होने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।  - राजवीर सिंह बोपाराय, एडीसीपी 4 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed