फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused Manager will be removed from Punjab University,who eve teasing with girl

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा लड़की से छेड़छाड़ करने वाला मैनेजर

Sun, 28 Oct 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
accused Manager will be removed from Punjab University,who eve teasing with girl
सांकेतिक तस्वीर

लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपी मैनेजर को पीयू प्रशासन बाहर का रास्ता दिखाएगा। यह मामला रजिस्ट्रार व वाइस चांसलर तक जा पहुंचा है। लड़की का आरोप है कि उक्त मैनेजर तीन दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। शुक्रवार को उसकी हरकत से तंग आकर उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मैनेजर को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया था। इससे आरोप लगाने वाली लड़की के परिजन आक्रोशित हैं। उन्होंने मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया है। 

विज्ञापन


यह है मामला 
पीयू में एक लड़की गेट नंबर एक पर अपनी साइकिल खड़ी करती है। आरोप है कि तीन दिन से मैनेजर उसके साथ अश्लीलता कर रहा था। इससे तंग आकर उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। इस दौरान पीयू के गेट नंबर-1 पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मैनेजर को अपने साथ थाने ले गए। सूत्रों का कहना है कि वहां सांठगांठ के चलते मैनेजर को देर रात छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


यह बात लड़की व उसके परिजनों को पता लगी तो उन्होंने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया है। वहीं पीयू प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लिया है। वह ई रिक्शा का टेंडर रद्द करने की तैयारी कर रहा है। उधर, जब मैनेजर से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा वह आज छुट्टी पर हैं। कोई बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कर्स का भी कर रहा शोषण
उधर, ई रिक्शा वर्कर्स ने कई महीनों से शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गाली-गलौज करने व अश्लीलता परोसने के वीडियो भी वायरल हुए हैं। यह बात टेंडर लेने वाले रिटायर्ड कर्नल तक भी पहुंची, लेकिन वह भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे वर्कर्स में आक्रोश फैल रहा है। उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन एक रिक्शा चालक से 1500 रुपये लिए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed