फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accident, road accident, three people died in road accident, car hit people in patiala, punjab

पटियाला में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला, 3 की मौत

Sat, 25 Jun 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 25 Jun 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
accident, road accident, three people died in road accident, car hit people in patiala, punjab
पटियाला में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के पटियाला में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई। एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ा।
विज्ञापन


हादसा समाना-पातड़ां रोड पर वीरवार देर रात गांव रेतगढ़ के पास हुआ। पातड़ां की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी पर अंडे खा रहे तीन युवकों समेत रेहड़ी वाले को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक युवक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उसकी पुलिस ने सुरिंदर (22) के तौर पर पहचान की है। वह हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले सुभाष नाम के व्यक्ति का बेटा है। सिटी समाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में दो बुजुर्ग लोग भी शामिल

accident, road accident, three people died in road accident, car hit people in patiala, punjab
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
सिटी समाना इंचार्ज बलविंदर कौर ने बताया वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे समाना-पातड़ां रोड पर गांव रेतगढ़ के पास पातड़ां साइड से एक तेज रफ्तार कार आई। इस कार ने गांव के पास एक रेहड़ी पर अंडे खा रहे दो बुजुर्गों समेत चार को बुरी तरह से कुचल दिया। इनमें रेहड़ी वाला भी शामिल था। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इनमें रेहड़ी वाला जगतार सिंह (60) निवासी गांव रेतगढ़, सुखदेव सिंह (65) निवासी गांव ककराला और लखविंदर सिंह (42) निवासी माजरी समाना शामिल थे। लखविंदर सिंह व सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी का काम करते थे।

जबकि चौथे गंभीर घायल राहुल की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल गांव धनेठा की पाइप फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed