फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident of Bus, 13 Injured

बारातियों से भरी बस दो बार पलटी, 13 घायल

Thu, 08 Jan 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 08 Jan 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Accident of Bus, 13 Injured

शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव कबलाना के नजदीक बुधवार की अलसुबह बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात महिलाओं समेत 13 लोग घायल हुए।

विज्ञापन


बस में सवार अन्य लोगों ने घायलों को राहगीरों की मदद से झज्जर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि वह राजस्थान में एक विवाह समारोह में शामिल होकर नांगलोई लौट रहे थे। सुबह घना कोहरा छाया था।
विज्ञापन


थकान की वजह से अधिकांश बराती सो रहे थे। जैसे ही बस कबलाना और दुल्हेड़ा गांव के बीच ड्रेन के निकट पहुंची, तब घने कोहरे के चलते चालक को कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार तेरह लोगों को चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में 7 महिलाएं शामिल

Accident of Bus, 13 Injured

घायलों में सात महिलाएं शामिल हैं। बारातियों ने कहा कि बस ने दो बार पलटी खाई थी, लेकिन भगवान का शुक्रगुजार हैं कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी।

घायलों में रजनी पुत्री सुरेश, मीना पत्नी सुरेश, नैना पत्नी महेश, किरण पत्नी हीरा, बसंती पत्नी ताराचंद, सुशील पत्नी रामानंद, प्रिया पुत्री भोजू लाल, अजीत पुत्र राम बाबू, सुनील पुत्र बच्चन सिंह, योगेश पुत्र भगवान सिंह, सुरजीत पुत्र गोपी राम, राजीव और विकास पुत्र सुरेश शामिल हैं। सभी दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं।

घायलों ने बताया कि बस चालक कोहरे में भी तेज बस चला रहा था। जिस समय हादसा हुआ, उस समय बेहद कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। चालक को टोका भी गया था कि बस ध्यान से चलाए, लेकिन उसने गौर नहीं किया, जिसके कारण यह हादसा हो गया।

सिविल अस्पताल में मचा हड़कंप
सिविल अस्पताल में अलसुबह ही 13 घायलों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। डॉक्टर सुनिश्चित करना चाहते थे कि किसी के सिर या शरीर में कोई अंदरूनी चोट तो नहीं लगी, जिससे कि जिंदगी पर खतरा हो। डॉ अभिमन्यु ने बताया कि सभी घायलों की जांच कर उन्हें उपचार मुहैया कराया गया। चूंकि सभी की चोट सामान्य थी, लिहाजा उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed