फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident in sangrur patiala, 2 death, 9 injured

माथा टेकर लौटते समय हादसा, महिला और बच्ची की मौत, 9 घायल

Sun, 11 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sun, 11 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Accident in sangrur patiala, 2 death, 9 injured
- फोटो : Demo Pic
पटियाला में माता काली देवी मंदिर में माथा टेक रहे लौटते वक्त हुए हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सहायक थानेदार कर्म सिंह ने बताया कि हरियाणा के कस्बा रोड़ी और मानसा के गांव बाजेवाला के दो परिवार (11 लोग) टाटा सूमो गाड़ी में पटियाला में काली माता मंदिर में माथा टेकने के बाद लौट रहे थे। सुनाम-मानसा सड़क पर गांव कोटडा अमरू से थोड़ा आगे मानसा की तरफ से आ रही एक निजी बस से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में वीरमती वासी रोड़ी (हरियाणा) और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गाड़ी में सवार ड्राइवर दर्शन सिंह वासी रोड़ी, माड़ी, कुलविंदर कौर, सिकंदर सिंह वासी बाजेवाला मानसा, राजवीर कौर वासी सरोखेड़ा हरियाणा, भोला सिंह, मनजीत कौर, गोलू, खुशी और कार्तिक निवासी रोडी हरियाणा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सुनाम अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने दर्शन सिंह, भोला सिंह, कुलविंदर कौर और एक अन्य को पटियाला रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सुनाम के डीएसपी विलियम जेजी और थाना सिटी के प्रभारी भरपूर सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed