फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in punjab and haryana on new year 2018, 14 people killed

नए साल 2018 के पहले दिन छीन गई 14 जिंदगियां, कई घरों के चिराग बुझे

Tue, 02 Jan 2018 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
accident in punjab and haryana on new year 2018, 14 people killed
अमृतसर में सड़क हादसा
लोग जहां नए साल की खुशियां मना रहे थे, वहीं कुछ घरों में मातम छाया था। क्योंकि हादसों में उनके चिराग बुझ गए थे, करीब 14 लोगों की मौत हुई। एक हादसा पंजाब के अमृतसर में हुआ। नेशनल हाईवे पर ब्यास के पास सोमवार को फ्लाईओवर पर चढ़ते समय गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली का हुक टूटने से ट्राली अलग होकर पीछे आ रही कार पर जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम हैं।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चार अन्य लोग भी जख्मी हो गए।  बताया जा रहा है कि यह परिवार जालंधर से हरमंदिर सहिब माथा टेकने आ रहा था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जालंधर की तरफ से गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली फ्लाईओवर पर आ रही थी। ट्राली के पीछे-पीछे कार भी चल रही थी। पुल के ऊपर ही एकाएक ट्रैक्टर के साथ लगा हुक टूट गया। इससे ट्राली पीछे आ रही कार पर चढ़ गई। जोरदार टक्कर के कारण गन्ने से भरी ट्राली कार में बुरी तरह फंस गई।
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन सड़क की साइड पर लगाकर राहत अभियान शुरू किया। लोगों ने किसी तरह कार में घुसी ट्राली को बाहर निकाला। इसके बाद कार में फंसे लोग निकाले गए। जब तक कार सवारों को बाहर निकाला जाता, तब तक एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो चुकी थी। कार में सवार चार अन्य घायलों को मोटरसाइकिलों पर बिठाकर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच की मौत, दो गंभीर

accident in punjab and haryana on new year 2018, 14 people killed
झज्जर सड़क हादसा
हरियाणा के झज्जर में जहाजगढ़ मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढे़ पांच बजे भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे में घायल युवती और बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बेरी थाना एसएचओ संदीप के अनुसार जहाजगढ़ मार्ग पर माजरा गांव के पास आई-10 कार द्वारा एक इनोवा गाड़ी को आवरटेक करने के दौरान भीषण हादसा हो गया। हादसे में आई-10 कार सामने से आ रही निजी बस से जा टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

हादसे में एक 20 वर्षीय युवती स्मृति और सात वर्षीय बच्ची अदिति गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि निजी बस में सवार कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में काल का ग्रास बना परिवार फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रह रहा था तथा उनके परिवार के कुछ सदस्य बहादुरगढ़ में रह रहे हैं।

सोमवार को सभी आई-10 कार में सवार होकर पिलानी से बहादुरगढ़ लौट रहे थे। मरने वालों में फरीदाबाद निवासी अनिल, नमन, अनुजा व बहादुरगढ़ निवासी कृष्णा देवी शामिल हैं। वहीं, एक अन्य मृतका पाना देवी के पते की जानकारी पुलिस जुटाने में लगी हुई है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।

दिल्ली और राजगढ़ रोड पर छह वाहन टकराए, तीन की मौत

accident in punjab and haryana on new year 2018, 14 people killed
car accident - फोटो : demo photo
तीन हादसे हरियाणा के हिसार में हुए। धुंध और घने कोहरे के कारण अलग-अलग स्थानों पर छह वाहनों में टक्कर हो गई। हादसों में तीन लोगों की जान चली गई और एक गंभीर घायल हो गया। शहर से बाहर के एरिया में धुंध घनी थी। दिल्ली रोड पर भानु इंडस्ट्रीज के पास, रामायण टोल और राजगढ़ रोड पर कोर्ट के पास धुंध के कारण छह वाहनों की टक्कर हुई। पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है।

कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी
पहला हादसा दिल्ली रोड पर भानु इंडस्ट्रीज के पास सोमवार सुबह पौने नौ बजे हुआ। एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवनगर निवासी 64 वर्षीय भुजारत राम और कार का चालक घायल हो गए। दोनों को एक गाड़ी में सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां भुजारत राम को मृत घोषित कर दिया गया। वह सेक्टर 27-28 की एक फैक्ट्री में जॉब करता था।

अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर फरार
दूसरा हादसा राजगढ़ रोड पर सेक्टर-15 के मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ। हादसे में आजाद नगर निवासी 19 वर्षीय संजय कुमार की मौत हो गई। संजय स्कूल बस पर कंडक्टर था। वह पार्ट टाइम डीजे सेट पर काम करता था। न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी में वह डीजे से संबंधित काम पर जा रहा था। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि खाना खाने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकाला था। फव्वारा चौक की तरफ जाते समय अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। किसी अज्ञात के फोन करने पर एक एंबुलेंस में कर्मी गंभीर रूप से घायल संजय को सिविल अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिना डिपर और इंडीकेटर के कैंटर मोड़ने भिड़ी बाइक
तीसरा हादसा हिसार-हांसी मार्ग पर टोल प्लाजा के पास हुआ। एचएयू के सिक्योरिटी गार्ड एवं रिटायर्ड फौजी की बाइक धुंध के कारण आगे जा रहे टैंकर में जा लगी। टैंकर वाले ने बिना डिपर और इंडीकेटर दिए दिल्ली की तरफ जाते समय बायीं तरफ गाड़ी उतार ली। इसके कारण हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार रामायण निवासी 46 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढे़ छह बजे हुआ। उस समय घनी धुंध थी। राजकुमार एचएयू से सुबह छह बजे ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर गांव जा रहा था। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संजय कुमार स्कूल बस में कंडक्टर था। वह पार्ट टाइम डीजे सेट पर भी काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर से फव्वारा चौक की तरफ बाइक पर निकला था। जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
-दिनेश कुमार एएसआई, चौकी कोर्ट कांप्लेक्स

नए साल का जश्न मनाने आए दिल्ली के दो दोस्तों की मौत

accident in punjab and haryana on new year 2018, 14 people killed
Bike Accident
हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड पर राई औद्योगिक क्षेत्र के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अलग-अलग अपनी बाइक पर सवार थे और अन्य साथियों के साथ दिल्ली से मुरथल ढाबे पर नए साल का जश्न मनाने आ रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंच पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नई दिल्ली की कैलाशपुरी कालोनी निवासी नितेश, अपने साथी रिंकेश, विनय और चेतन, पालम दिल्ली निवासी शाहरुख खान, सागर पुर दिल्ली निवासी नितिन के साथ अपनी-अपनी बाइक पर मुरथल आ रहे थे। सभी ने मुरथल स्थित ढाबे पर नए वर्ष का जश्न मनाने का कार्यक्रम तय किया था। नितेश और रिंकेश अपनी बाइक को अपने साथियों से तेज चलाकर आगे निकल आए थे।

सोमवार दोपहर एक बजे जब वह दोनों राई औद्योगिक क्षेत्र के सामने पहुंचे तो इसी दौरान दोनों की बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई और रिंकेश घायल हो गया। पीछे से आ रहे साथियों ने रिंकेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed