{"_id":"3af0cdb84b264f6d5b2d6dc166edb476","slug":"accident-in-amritsar-1-killed-4-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हादसा, कार ने 4 युवकों को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में हादसा, कार ने 4 युवकों को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी वल्ला पुलिस के अंतर्गत क्षेत्र वेरका-वल्ला बाईपास के पास रविवार की रात होंडा सिटी कार के चालक ने पैदल जा रहे चार युवकों को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
चौकी वल्ला पुलिस को दी गई शिकायत में अजीत नगर वेरका निवासी तरसेम शर्मा ने बताया उसका बेटा नवजोत शर्मा वल्ला-वेरका बाईपास स्थित गणपति कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। रविवार की रात करीब दस बजे नवजोत साथ में काम करने वाले जसवीर सिंह, शेरा, बाजी के साथ पैदल ही घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार के चालक ने चारों को कुचल दिया। इससे उसके बेटे नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके तीनों साथी घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने कार में सवार दक्षदीप सिंह, ऐकम और हरमणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनका चौथा साथी मौके से भागने में सफल रहा।
पुलिस ने मृतक के पिता तरसेम के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के चौथे साथी की तलाश की जा रही है।