फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident, banur accident, accident near it college, 13 injured, chitkara student, banur

आईटी कॉलेज के पास कार और मैक्स कैब की भिड़ंत, 13 लोग जख्मी

Fri, 24 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़। Updated Fri, 24 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
accident, banur accident, accident near it college, 13 injured, chitkara student, banur
आईटी कॉलेज के पास मैक्स कैब और कार के बीच टक्कर
नेशनल हाईवे-64 स्थित आईटी कॉलेज के पास मैक्स कैब और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए, इनमें अधिकतर चितकारा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान जीरकपुर की ओर से सवारियां लेकर जा रही मैक्स कैब को कार ने टक्कर मार दी। इस कारण दोनों वाहनों के अगले हिस्से चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन


घायलों को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मैक्स चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायलों में मैक्स कैब चालक हरजीत सिंह घमोली राजपुरा, हरजीत सिंह मुक्तसर, खुशी बंसल जगराओं, तशी पंचकूला, एकता लुधियाना, मोनिका कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, गुरेश मेहता डेराबस्सी सभी चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। इसी तरह कार चालक नवनीत खन्ना, शीतल खन्ना, अनीस खन्ना और अंकित खन्ना रोहिणी दिल्ली निवासी हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed