{"_id":"576f84864f1c1bcf7379a89c","slug":"acccident-mini-bus-accident-bike-accident-man-died-in-road-accident-sonipat-accident-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक की टक्कर, एक की मौत, वडाली ब्रदर्स ग्रुप के सदस्य गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बाइक की टक्कर, एक की मौत, वडाली ब्रदर्स ग्रुप के सदस्य गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में मिनी बस और बाइक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में हाइवे पर आज उस समय चीख पुकार मच गई, जब बाइक से टकराने के बाद मिनी बस पलट गई। हादसा पानीपत जीटी रोड पर दीवाना गांव के पास हुआ। हादसे में जहां बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मिनी बस में सवार 9 लोग गंभीर घायल हो गए।
सभी घायल पंजाब के वडाली ब्रदर्स ग्रुप के सदस्य थे। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। हादसा आज तड़के चार बजे हुआ। ग्रुप दिल्ली में परफॉर्म करके अमृतसर लौट रहा था कि यह हादसा हो गया।
वहीं, पुलिस भी हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मिनी बस ड्राइवर फरार हो गया।

सोनीपत के स्कूल संचालक था हादसे में मरने वाला
पानीपत में मिनी बस और बाइक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
मृतक युवक की पहचान गांव माकिमपुर निवासी मनीष के रूप में हुई। वह स्कूल का संचालक था और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहा था। घायलों की पहचान अमृतसर निवासी विक्रमजीत, कुलदीप, राकेश, अश्विनी, सोनी, योगेश, अजय और रोबिन के रूप में हुई।
एक घायल व्यक्ति चरणजीत गुरदासपुर का रहने वाला है। ये सभी अमृतसर की ओर जा रहे थे। चांदनी बाग पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मिनी बस की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर भी मौका देखकर भाग गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।