फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   abohar murder case high court ask investigation report

अबोहर हत्याकांड : सीबीआई जांच की मांग पर स्थिति रिपोर्ट तलब

Sat, 12 Mar 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
abohar murder case high court ask investigation report
कोर्ट

अबोहर हत्याकांड की सीबाआई जांच की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पंजाब सरकार से जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। भीम टांक के पिता और गुरजंट सिंह ने पुलिस पर शिवलाल डोडा व अमित डोडा को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया था।

विज्ञापन


एडवोकेट एसपीएस टिन्ना के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया था कि पहले तो शिवलाल डोडा का नाम एफआईआर में दर्ज ही नहीं किया गया था। काफी हंगामा होने के बाद ही उसे नामजद किया गया। फार्म हाउस पर भीम की हत्या हुई, लेकिन पुलिस ने चार दिन तक घटनास्थल का जायजा ही नहीं लिया। यह भी कहा कि अब पुलिस शिवलाल डोडा, अमित डोडा और हरप्रीत का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग कर रही है, लेकिन अन्य अभियुक्तों का टेस्ट नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट से यह भी मांग की गई है कि लाई डिटेक्टर की जगह न केवल तीनों का, बल्कि सभी अभियुक्तों का नारको टेस्ट कराया जाना चाहिए। इस पर सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन जवाब नहीं आने पर शुक्रवार को हाईकोर्ट ने जांच की स्थिति रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा था कि शिवलाल डोडा प्रभावशाली व्यक्ति है और पुलिस उसी के प्रभाव में आकर उसके अनुकूल कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल पर देरी से जाने में भी पुलिस पर शिवलाल डोडा के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया गया है। कहा था कि ऐसे में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगी, लिहाजा जांच सीबीआई जैसी किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। उल्लेखनीय है कि शिवलाल डोडा पर इस कांड में मुख्य आरोपी होने का आरोप है और उसकी जमानत अर्जी हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद ही उसने पुलिस के पास सरेंडर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed