फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth shot dead in Tarn Taran of Punjab

Punjab News: तरनतारन में खेल के मैदान में युवक की हत्या, युवती को भगाने की रंजिश में वारदात

Wed, 24 May 2023 11:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 May 2023 11:00 PM IST
सार

मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोलियां गांव के ही जगदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। गांव के लोगों का कहना है कि जगरूप का गांव में ही एक लड़की के साथ चक्कर था। कुछ महीने पहले जगरूप और वह लड़की घर से भाग गए थे। बाद में घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
A Youth shot dead in Tarn Taran of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन में युवती को भगाने की रंजिश में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना पट्टी विधानसभा के गांव सेदपुर की है। मृतक बुधवार सुबह ग्राउंड में खेल रहा था, उसी दौरान हमलावरों ने घेरकर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोलियां गांव के ही जगदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। गांव के लोगों का कहना है कि जगरूप का गांव में ही एक लड़की के साथ चक्कर था। कुछ महीने पहले जगरूप और वह लड़की घर से भाग गए थे। बाद में घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। 
विज्ञापन


पंचायत ने लड़की को उसके घर भेज दिया और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। जगरूप के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि जगदीप ने उस युवती को भगा ले जाने की रंजिश मन में रखी थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बावजूद जगदीप ने मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिल जगरूप को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तरनतारन पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में जब डीएसपी पट्टी सतनाम सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सदर पट्टी के थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed