फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth murdered with sharp weapon in Ludhiana

Ludhiana News: लुधियाना में हत्या से सनसनी, घर के बाहर खड़े युवक को बेरहमी से मार डाला

Tue, 31 Oct 2023 09:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Oct 2023 09:16 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हत्या कब और किसने की? वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गश्त नहीं करती है।

विज्ञापन
A Youth murdered with sharp weapon in Ludhiana
लुधियाना में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के ताजपुर रोड पर स्थित संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का पता उस समय चला जब राहगीर ने नौजवान को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार संजय गांधी कॉलोनी इलाके में रहने वाला दिनेश कुमार लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके की हत्या कब और किसने की? वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गश्त नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed