{"_id":"6540774657cd1d4cb30eb9b3","slug":"a-youth-murdered-with-sharp-weapon-in-ludhiana-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में हत्या से सनसनी, घर के बाहर खड़े युवक को बेरहमी से मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: लुधियाना में हत्या से सनसनी, घर के बाहर खड़े युवक को बेरहमी से मार डाला
Tue, 31 Oct 2023 09:16 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Oct 2023 09:16 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हत्या कब और किसने की? वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन
लुधियाना में युवक की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के ताजपुर रोड पर स्थित संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का पता उस समय चला जब राहगीर ने नौजवान को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार संजय गांधी कॉलोनी इलाके में रहने वाला दिनेश कुमार लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है ताकि पता लगाया जा सके की हत्या कब और किसने की? वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन