कारोबारी ने बेटे संग मिलकर सगे भांजे की हत्या की, सिर पर किए नौ वार, बताई जा रही ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोवाल रोड के संत विहार इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी से संबंधों का शक होने पर अपने सगे भांजे को तेजधार हथियारों से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने बेटे और उसके दोस्त को भी शामिल किया।
घटना का पता चलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की एसएचओ अर्शप्रीत कौर गरेवाल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने जांच के बाद नवांशहर के गांव पंद्रावल निवासी सुरिंदर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक के भाई परविंदर की शिकायत पर राहों रोड स्थित भाग्यहोम में रहने वाले उसके मामा राज सिंह उर्फ राजा, उसके बेटे सतनाम सिंह और सतनाम के दोस्त चंद्र लोक कालोनी निवासी अमन शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी शहर छोड़कर जाने की फिराक में जालंधर बाइपास के पास खड़े थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर अमन का पता लगाना शुरू कर दिया है।
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि राजा की काकोवाल रोड पर सिलाई मशीन बनाने की फैक्ट्री है। सुरिंदर अपने मामा की फैक्ट्री में काम करता था। इससे उसका घर पर काफी आना जाना था। राजा को शक था कि सुरिंदर के उसकी पत्नी के साथ संबंध है।
दो महीने पहले भी इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी और राजा ने सुरिंदर को काम पर से निकाल दिया था। राजा कुछ समय बीतने के बाद सुरिंदर को फिर से फैक्ट्री में काम करने के लिए ले आया था। लेकिन राजा का शक दूर नहीं हुआ था।
इसी बात को लेकर गुरुवार की रात को राजा और सुरिंदर के बीच विवाद हो गया। राजा ने अपने बेटे और उसके दोस्त अमन के साथ मिल सुरिंदर के सिर पर वार कर उसे बेसुध कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने सुरिंदर के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। जब सुरिंदर के भाई ने उसे फोन किया तो किसी और व्यक्ति ने फोन उठाकर उसे घटना के बारे में बताया। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजा और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
तेजधार हथियार से सिर पर किए थे नौ वार
डॉ. हरप्रीत, डॉ. सीमा और डॉ. शीतल पर आधारित बोर्ड ने गुरुवार को सुरिंदर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि सुरिंदर के सिर पर नौ जगह चोट के निशान है और सभी गहरे है। सिर पर चोट लगने के कारण ही सुरिंदर की मौत हुई है। जांच के लिए विसरा भी लैब भेजा गया है।