{"_id":"5f4d53418ebc3eddc7530934","slug":"a-youth-murdered-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा था युवक, आरोपियों ने रास्ते में पीटा फिर किरच से किया वार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा था युवक, आरोपियों ने रास्ते में पीटा फिर किरच से किया वार, मौत
Tue, 01 Sep 2020 01:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बटाला रोड स्थित प्रेम नगर में पुरानी रंजिश में दो लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्यारोपी रैंबो और गोला की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी एसीपी नरिंदर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के भाई सरबजीत ने बताया की शनिवार को वह रवि और अन्य के साथ जन्मदिन की पार्टी के लिए जा कर रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में रैंबो, गोला और उनके साथ कुछ और युवक मिले। सभी नशे में थे। उन्होंने रवि को देखते ही पहले उसे पीटा फिर किरच से कई वार किए। उसके शरीर से खून बहने लगा। वह भाग कर घर चला गया। रवि ने डर के मारे घरवालों को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सरबजीत के अनुसार लगभग चार महीने पहले रवि और हत्यारों के बीच कहासुनी के दौरान लड़ाई हुई थी। इसका बदला उन्होंने लिया है। रवि के ताऊ का कहना है कि परिवार ने समय रहते उन्हें जानकारी दी होती तो वह उसे अस्पताल ले जाते। एसीपी नरिंदर सिंह ने बताया की 29 अगस्त को जन्मदिन की पार्टी के दौरान रवि और दो लड़कों का झगड़ा हुआ था। इस दौरान रैंबो और गोला ने रवि पर तेजधार हथियारों से हमला किया। रवि घायल अवस्था में दो निजी अस्पतालों में गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी के अनुसार रवि की मौत इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन