फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth Murdered by sharp weapons in Rohtak of Haryana

युवक की हत्या, खबर पहुंचते ही परिवार पर आ पड़ी एक और आफत...ऐसे उठीं दो अर्थियां

Mon, 31 Dec 2018 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
A Youth Murdered by sharp weapons in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या किस वजह से की गई यह स्पष्ट नहीं है। मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसर गया। इसके बाद परिवार पर एक और आफत आ गई। मौत की खबर सुनते ही ताऊ के बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है। यहां के पाकस्मा के एक युवक की भालौठ में तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। परिवार ने गांव के ही दो युवकों पर अंदेशा जाहिर किया है।

विज्ञापन


 पुलिस पुरानी रंजिश से मामला जोड़कर देख रही है। इस घटना की खबर सुनकर मृतक के ताऊ के बेटे को हार्ट अटैक आ गया। पीजीआई ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार से एक ही दिन दो भाइयों की अर्थियां उठीं। वारदात के बाद से परिवार गमजदा में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके का मुआयना कर हत्या से जुड़े तथ्य जुटाए। 

विज्ञापन

A Youth Murdered by sharp weapons in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पाकस्मा निवासी मोनू ने बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय सोनू शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे घर से निकला था। वह खेत में पानी देने गया था। जाते हुए अपना रात का खाना भी साथ ले गया। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि सोनू नहीं रहा। इसकी उम्मीद ही नहीं थी। 

मोनू का कहना है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही संजीत भालौठ गया था। यहां हमारे खेते के पास ही उसका खेत है। उसने सोनू को खेत में पड़े देखा। इस बारे में हमें बताया। वहां पहुंचे तो आंखें फटी रह गई। सोनू खून से लथपथ पड़ा था। हत्यारों ने उसे बेरहमी से मारा है। इससे पहले उसे शराब पिलाई गई। फिर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं।

चचेरे भाई की मौत सुन तयेरे भाई ने तोड़ा दम
परिजनों ने बताया कि सोनू की मौत की खबर सुबह उसके ताऊ के बेटे रवींद्र तक भी पहुंची। यह खबर सुनते ही 43 वर्षीय रवींद्र को हार्ट अटैक आ गया। उसे तुरंत पीजीआई ले गए। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। भाई की मौत का गम वह सह नहीं सका। दोनों भाइयों का शाम को साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।

पाकस्मा निवासी सोनू की भालौठ के खेतों में हत्या की गई है। हत्या तेजधार हथियार से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। -एसआई मंजीत मोर, प्रभारी, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed