{"_id":"5c98f27bbdec221414548645","slug":"a-youth-committed-suicide-in-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा न मिलने पर मां को पीटा, इधर थाने गई मां, उधर फंदे पर झूल गया बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा न मिलने पर मां को पीटा, इधर थाने गई मां, उधर फंदे पर झूल गया बेटा
Tue, 26 Mar 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के थाना अजीतवाल के गांव कोकरी बुटरा में रविवार रात को 22 वर्षीय एक युवक ने नशे के लिए पैसे न देने पर पहले अपनी मां से मारपीट की। जब महिला पुलिस के पास शिकायत करने गई तो बेटे ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे थाना अजीतवाल के हवलदार प्रगट सिंह ने बताया कि कुलदीप कौर निवासी गांव कोकरी बुट्टरां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका बेटा सुखबीर सिंह (22) मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से उसे नशे की लत लग गई थी। नशे के लिए पैसे न देने पर सुखबीर अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। रविवार रात करीब 9 बजे सुखबीर उससे नशे के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे न देने पर सुखबीर ने उसके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर महिला ने पुलिस के पास शिकायत करने की बात कही और थाना अजीतवाल के लिए निकल गई। जब कुछ देर के बाद महिला घर लौटी तो देखा कि सुखबीर सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर घर में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने महिला के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।