फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth beaten up badly in Ludhiana of Punjab

लुधियानाः रंजिश में युवक को बुरी तरह से पीटा, कार में किया अगवा...फिर

Mon, 31 Dec 2018 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
A youth beaten up badly in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में गिल रोड पर रेलवे स्टेशन जा रहे एक युवक को कार सवारों ने पुरानी रंजिश के चलते बुरी तरह पीट दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसे कार में अगवा कर फरार हो गए और गाड़ी में भी मारपीट की। उसके बाद आरोपियों ने युवक को गिल रोड ईटा वाले चौक के पास फेंका और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने दुगरी फेज-2 निवासी विनय राय की शिकायत पर विक्रम टाइगर, सिमरन, गांव गिल निवासी सोनू, करण और संदीप के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। विनय राय ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। यहां पर वह दुगरी इलाके में रहता है और नौकरी करता है। आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को वह रेलवे स्टेशन जा रहा था। जब वह मिनी फव्वारा चौक पहुंचा तो आरोपी कार में आए। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह उसे गाड़ी में अपने साथ ले गए। उन्होंने गाड़ी में भी मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे ईटा वाले चौक के पास फेंक दिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद विनय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई शीशपाल ने बताया कि आरोपियों की कोई पुरानी रंजिश है। रंजिश किस बात की है इस बात का पता नहीं चल पाया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

टैंट लगा रहे व्यक्ति को मारा चाकू, नकदी और मोबाइल लूटा 
वहीं न्यू अशोक नगर में टैंट लगा रहे व्यक्ति को दिन-दिहाडे दो युवकों ने पहले चाकू मारा और फिर नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसी दौरान घायल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने फिरोज आलम की शिकायत पर अज्ञात एक्टिवा सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

अशोक नगर के रहने वाले फिरोज आलम ने बताया कि वह काला टैंट वाले के पास काम करता है। वह न्यू अशोक नगर की गली नंबर 3 में दोपहर को टैंट लगा रहा था। इस दौरान एक्टिवा पर दो युवक आए। दोनों के पास तेजधार हथियार थे। लुटेरों ने उस पर चाकू से वार किया। चाकू उसे मामूली सा लगा। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब नकदी और मोबाइल लूट लिया।

इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed