फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth beaten to deaths in Abohar of Punjab

पंजाब में निर्ममता: अबोहर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका शव, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jul 2021 08:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 08:16 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इसे हादसे का रूप देना चाहा। इसी वजह से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों को धर दबोचा है। जबकि दो की तलाश जारी है। मृतक युवक के परिजनों के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
A youth beaten to deaths in Abohar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

घर आए एक युवक से किसी बात पर हुई तकरार के बाद छह से अधिक लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव बहावलवासी रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक के किनारे फेंक दिया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू की तो हत्या का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सात लोगों पर हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों को काबू कर लिया है। पांचों को अदालत में पेश कर उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जीआरपी अबोहर के इंचार्ज कस्तूर लाल ने बताया कि 2 अप्रैल को बहावलवासी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली थी। 
विज्ञापन


शरीर पर चोटों के निशान थे। शिनाख्त न होने पर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और तीन दिन मोर्चरी में भी रखवाया गया। इसके बाद भी जब कोई परिजन सामने नहीं आया तो पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। कस्तूर लाल ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की और धीरे-धीरे सुराग लगाते हुए वे आरोपियों तक पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में 7 लोगों के शामिल होने का पता चला है। सभी के खिलाफ धारा 302, 201, 148 तथा 149 के तहत मामला दर्ज कर पांच लोगों को काबू कर लिया है। आरोपियों में गुरप्रीत सिंह व उसका भाई जीतू, रोमी, कर्मवीर और शम्मी निवासी गांव बहावलवासी शामिल है, जबकि बठिंडा के थाना नंदगढ़ के गांव जंगीराना निवासी निरपाल सिंह व लखवीर सिंह लक्खा की तलाश जारी है।


थाना प्रभारी ने बताया कि भले ही पूछताछ में कोई भी आरोपी मृतक का नाम और पता नहीं बता रहा लेकिन पता चला है कि युवक दिलराज के घर पर आया था और रात के समय किसी बात पर युवक का झगड़ा हो गया तो इन लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में बाइक पर शव रखकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। सभी आरोपियों ने जुर्म स्वीकार लिया है लेकिन मृतक युवक के नाम और पता के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। मृतक सहित सभी आरोपी एक साथ मजदूरी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed