फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth arrested with heroin In Chandigarh

हरियाणा सचिवालय के सुपरिंटेंडेंट का बेटा दिल्ली से लाकर बेचता था हेरोइन, पुलिस ने दबोचा

Fri, 04 Oct 2019 11:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested with heroin In Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ के सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर हरियाणा सचिवालय में तैनात एक सुपरिंटेंडेंट के बेटे को हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सेक्टर-22डी निवासी दीपक (30) के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बीते बुधवार को सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिवचरण को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक नशा सप्लाई करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-24 ए/बी टर्न के पास नाकाबंदी कर युवक को दबोच लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक हरियाणा सचिवालय में तैनात एक सुपरिंटेंडेंट का बेटा है। साथ ही सामने आया कि वह दिल्ली से नशा लाकर चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर बेचता है और खुद भी नशे का आदी है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को शराब बेचते हुए तीन गिरफ्तार 
उधर, पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी राजेश कुमार, कुलदीप और राजकुमार को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बीते बुधवार को गांधी जयंती के चलते शहर में शराब के सभी ठेके बंद थे। इसी का फायदा उठाकर तीनों आरोपी अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने शराब की 31 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed