फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman murdered in patiala and a man killed in ludhiana

अगवा करके फल व्यापारी की हत्या, पटियाला में प्रॉपर्टी विवाद में ले ली महिला की जान

Wed, 30 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
A woman murdered in patiala and a man killed in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

लुधियाना में व्यापार की रंजिश के चलते फल मंगवाने के बहाने अगवा किए गए रामगढ़ निवासी कारोबारी यशपाल गुलाटी की चार युवकों ने गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने पहले शव गांव हीरा के एक प्लॉट में दबा दिया। इसके बाद आरोपियों ने देर रात शव निकाल कर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी फल व्यापारी कोहाड़ा निवासी शहनवाज खान, उसके भाई शहजाद खान उर्फ संजू और मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला बलिया स्थित गांव गोपालपुर निवासी मुकेश कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


 पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार साथी मनोज कुमार की तलाश में जुटी हुई है। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को यशपाल गुलाटी के दामाद तेजिंदर सिंह ने बताया कि उसके ससुर फल का कारोबार करते हैं। 
विज्ञापन


वह घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन अभी घर नहीं लौटे है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने यशपाल की गाड़ी गांव हीरा से बरामद कर ली। यशपाल गुलाटी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने जिस एरिया में यशपाल काम करने जाता था, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इससे आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने शहनवाज को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने कई खुलासे किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

A woman murdered in patiala and a man killed in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

सब इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि आरोपी शहनवाज ने यशपाल को मौत के घाट उतारने की पूरी प्लानिंग बनाई हुई थी। उसने किराए के मकान में रहने वाले अपने दोस्त मुकेश को ग्राहक बनाकर यशपाल के पास भेजा और कहा कि उन्हें गांव हीरा में टंकी वाली गली में बने मंदिर में समारोह है और उसे आठ क्रेट केले चाहिए। 

यशपाल राजी हो गया और अपनी बुलेरो गाड़ी में केले की क्रेट रख गांव हीरा पहुंच गया। मुकेश पहले से ही वहां खड़ा था। वह उसे अपने साथ फैक्ट्री ले गया। कुछ दूरी पर शहनवाज, उसका भाई संजू और किराएदार मनोज गाड़ी में बैठे थे। आरोपी मुकेश ने गाड़ी रुकवाई और क्रेट तोल कर अपनी गाड़ी में रखवा दिए। उसके बाद यशपाल से कहा कि गाड़ी के पीछे वाली सीट पर मालिक बैठे हैं, वह पैसे ले ले। इसी दौरान मनोज ने उन्हें गाड़ी के अंदर बैठने और हिसाब करने की बात की। पीछे से मुकेश ने फिर से गाड़ी से क्रेट निकाली और उसकी बोलैरो गाड़ी में रख दी। उसके बाद फिर खुद भी गाड़ी में बैठ कर कार भगा ली।   

प्लॉट में शव दबाया, रात में नहर में फेंका
 अगवा करने के बाद मनोज और मुकेश ने परना से यशपाल का गला दबा हत्या करने की कोशिश की, वह बेहोश हो गया। जब वह मेहलों स्थित शहनवाज के प्लॉट पर पहुंचे। वहां यशपाल की सांस चल रही थी। इसके बाद वह उसे प्लॉट के अंदर बने एक कमरे में ले गए। वहां सरिये से गला दबा कर यशपाल की हत्या कर दी और शव को वहीं दबा दिया।

 उसके बाद शहनवाज और मुकेश दोनों बाइक पर गए और गांव हीरा में खड़ी यशपाल की गाड़ी उठाई और गांव राहीभैणी ले गए। वहां गाड़ी खड़ी कर आरोपी फरार हो गए। गाड़ी खड़ी करने के बाद आरोपी शहनवाज और मुकेश घर वापस आए और अंधेरा होने का इंतजार करने लगे। जब अंधेरा हो गया तो आरोपियों ने शव को बाहर निकाला और कंबल में शव छिपाकर गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद नीलो नहर पुली पर से शव को पानी में फेंक दिया। 

प्रापर्टी विवाद में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

A woman murdered in patiala and a man killed in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

वहीं पटियाला के थाना सन्नौर के अधीन पड़ते गांव गंगरोला में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विवाहिता के भाई के बयान पर पति, देवर, देवरानी और ननद के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मामले के जांच अधिकारी थाना सन्नौर के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव सलेमपुर वालिया की रहने वाली रेखा रानी (42) की शादी गांव गंगरोला के रहने वाले भजन सिंह के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले भजन सिंह और उसके भाई गुरमीत सिंह के बीच मकान बनाने के लिए जमीन का बंटवारा हुआ था। 

भजन सिंह की पत्नी रेखा रानी को एतराज था कि उन्हें मकान बनाने के लिए जगह कम दी गई है। इसे लेकर अक्सर रेखा व उसके देवर में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। रेखा अपने पति भजन से भी तंग थी। भजन सिंह कोई खास काम नहीं करता था और पैसों की तंगी के कारण दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। रेखा रानी के भाई जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की सुबह उनके पास फोन आया कि रेखा घर में मरी पड़ी है।

 जसपाल ने आरोप लगाया है कि 27 जनवरी की देर रात पति भजन सिंह, देवर गुरमीत सिंह, देवरानी सलमा देवी और ननद गोगी ने मिलकर उसकी बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस बयान के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed