{"_id":"642345bd00096e480c0ac234","slug":"a-woman-murdered-in-jalandhar-of-punjab-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या, साथी लापता, रजाई में लिपटा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या, साथी लापता, रजाई में लिपटा मिला शव
Wed, 29 Mar 2023 01:26 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:26 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक विनोद ने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। उसने पहले मंदीप कौर के बेटे को अपने एक दोस्त के पास शनिवार को छोड़ा। बाद में उसने मंदीप कौर की हत्या कर दी। एसएचओ गुरप्रीत का कहना है कि ऐसी आशंका है कि हत्या गला घोंटकर की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालंधर के संतोखपुरा इलाके में तलाकशुदा महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तलाकशुदा महिला मंदीप कौर संतोखपुरा में किराये के घर में अपने दोस्त विनोद के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। शव रजाई में लिपटा था और बदबू आ रही थी। विनोद फिलहाल फरार है। विनोद का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है और पिछले चार दिन से वह अपने गांव धोगड़ी भी नहीं गया है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि विनोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का शरीर फट चुका था और काला हो चुका था। आशंका है कि हत्या चार दिन पहले की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। मृतका के परिजनों का कहना है कि उसका तलाक हो चुका था और विनोद, जिसके साथ वह रहती थी, वह भी एक बच्चे का बाप है। विनोद का परिवार धोगड़ी में रहता है, जबकि वह महिला के साथ संतोखपुरा में रहता था। महिला का जीजा और बहन दोनों संतोखपुरा में उससे मिलने पहुंचे तो गेट बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
गेट के अंदर से बहुत गंदी बदबू आ रही थी। रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। वे गेट फांदकर अंदर गए तो देखा कि महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में रजाई में लिपटा पड़ा था। उन्होंने तुरंत महिला के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों का कहना है कि महिला कई दिनों से फोन नहीं उठा रही थी।
विज्ञापन
मृतक महिला मंदीप कौर के परिजनों ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी। वे कुछ दिन पहले शादी करना चाहते थे लेकिन वहां पता चला कि विनोद का तलाक नहीं हुआ है। ये तथ्य सामने आने पर शादी नहीं हो सकी। विनोद के पिता के मुताबिक विनोद की पत्नी और बच्चा धोगड़ी में रहते है। जबकि विनोद परिवार को छोड़कर यहां संतोखपुरा में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक विनोद ने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। उसने पहले मंदीप कौर के बेटे को अपने एक दोस्त के पास शनिवार को छोड़ा। बाद में उसने मंदीप कौर की हत्या कर दी। एसएचओ गुरप्रीत का कहना है कि ऐसी आशंका है कि हत्या गला घोंटकर की गई है।