फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman murdered in a village of Ludhiana

Ludhiana News: बेटी को छेड़ता था मनचला, महिला ने की शिकायत तो धारदार हथियार से कर दी हत्या

Mon, 10 Apr 2023 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

करीब 13 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। आरोपी उनका पड़ोसी है। आरोपी उनकी दोहती को परेशान करता था। महिला ने मनचले को समझाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
A woman murdered in a village of Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बेटी को छेड़ने से मनचले को मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। मनचले ने महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस को पिता ने शिकायत दी है कि उनकी बेटी की शादी संगरूर में 20 साल पहले हुई थी। उसकी एक 18 साल की बेटी और एक 15 साल का बेटा है। करीब 13 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। आरोपी उनका पड़ोसी है। आरोपी उनकी दोहती को परेशान करता था। महिला ने मनचले को समझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


दो दिन पहले महिला ने अपने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद वह आरोपी के घर भी पहुंचे लेकिन वह गांव में हो रहे टूर्नामेंट में गया था। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे तो आरोपी उनकी बेटी पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। उनकी दोहती और दोहता पास के कमरे में अपनी जान बचाकर छिपे थे। शोर मचाने पर आरोपी वहां से धमकी देकर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed