फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Woman Murder crushed by Tractor in Ludhiana of Punjab

भाई के सामने बहन को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, 5000 रुपये मांगने पर आरोपी ने ली जान

Tue, 08 Dec 2020 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
A Woman Murder crushed by Tractor in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना के गांव छन्ना निवासी एक महिला को उधार दिए पांच हजार रुपये वापस मांगना उस समय भारी पड़ा, जब आरोपी ने गुस्से में आकर उसे ट्रैक्टर से कुचल मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना सिंधवा वेट पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में गांव चंडीगढ़ दिया छन्ना निवासी शेर सिंह ने बताया उसकी बहन राज कौर ने गांव के परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को सात हजार रुपये उधार दिए थे। इसमें दो हजार रुपये आरोपी पम्मा ने लौटा दिए थे। पांच हजार वापस करने के लिए आनाकानी कर रहा था। राज कौर कई बार उससे पैसे मांग चुकी थी। रविवार की सुबह वह अपनी बहन राज कौर के साथ खेतों में जा रहा था। उसी समय आरोपी पम्मा वहां से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। 
विज्ञापन



इस पर राज कौर ने पम्मा को रास्ते में रोक कर पैसे देने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। तैश में आकर पम्मा ने पहले राज कौर को ट्रैक्टर से टक्कर मार नीचे गिरा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर से कुचल दिया। बकौल शेर सिंह इससे पहले कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गया। थाना सिंधवा वेट पुलिस ने आरोपी पम्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी पम्मा की तलाश में छापे मार रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed