फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Teenager killed in Bolero collision in Amritsar of Punjab

Punjab: अमृतसर में बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत, ममदोट में ट्राले ने ली बाइक सवार की जान

Sun, 08 Jan 2023 09:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Jan 2023 09:58 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर और ममदोट में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हैं। अमृतसर में एक तेज रफ्तार कार ने किशोर की जान ले ली तो वहीं ममदोट में ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
A Teenager killed in Bolero collision in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर में अटारी रोड पर स्थित छेहरटा इलाके में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार इतनी तेज थी कि किशोर जग्गा सिंह (16) 10 फुट दूर जाकर गिरा और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी चालक फरार है। 

विज्ञापन


छेहरटा के गुरु अमरदास कालोनी की गली नंबर पांच में रहने वाले मंगा सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार को पलता है। रविवार की रात उसका बेटा जग्गा सिंह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था। जैसे ही वह बीआरटीएस की लेन लांघ कर आगे जाने लगा तो तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से भी अधिक थी। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार एक्टिवा को टक्कर मार पलटी
वहीं शिवाला बाग भाइयां मोड़ के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बीआरटीएस की ग्रिल में टकरा कर पलट गई। मौके पर जमा लोगों ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद कार को सीधा किया और उसमें सवार तीन लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार दो लोगों और एक्टिवा सवार को गंभीर हालत में पास के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन सिंह और प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने 11 बजे एक तेज रफ्तार कार एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बीआरटीएस ग्रिल से टकरा पलट गई। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार को सीधा किया और फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। हादसे में एक्टिवा सवार मोनू सूरी गंभीर घायल हुए हैं। वहीं कार में सवार दो युवकों को भी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मामले में कार के दस्तावेजों व चालक अन्य की जांच की जा रही है। लोगों ने बताया कि जब कार को सीधा कर सभी को निकाला गया तो वे नशे में धुत थे। कार के अंदर गंडासी, चाकू और किरच मिली है।

ममदोट: ट्राले और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी
ममदोट में फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य राजमार्ग पर स्थित गांव करीकलां के नजदीक ट्राले और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बग्गा सिंह निवासी गांव भोलू वाला जिला फरीदकोट बाइक पर सवार होकर गांव तारे वाला में अपने रिश्तेदार के पास आया था। यहां पर बग्गा और कारज सिंह बाइक पर सवार होकर ममदोट की तरफ जा रहे थे। गांव करीकलां के नजदीक एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बग्गा की मौत हो गई, जबकि कारज सिंह गंभीर जख्मी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed