फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A student Murdered inside the college in Rohtak of Haryana

रोहतकः छात्र ने किया छेड़छाड़ का विरोध, तो सीने में चाकू से किए 6 वार, अस्पताल में मौत

Thu, 06 Dec 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 06 Dec 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
A student Murdered inside the college in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के रोहतक में अपराध थमता दिख नहीं रहा है। एक महीने के भीतर छात्र की हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। यहां के नेकीराम कॉलेज में दोपहर करीब एक बजे 12 छात्रों ने एक छात्र के सीने में चाकू से छह से अधिक वार करके हत्या कर दी। इसकी भनक न तो 200 कदम की दूरी पर खड़ी पुलिस पीसीआर को लगी, न ही 100 कदम की दूरी पर स्थित अपने दफ्तर में बैठे कॉलेज प्राचार्य को, जबकि पूरी वारदात प्राचार्य के कमरे में लगे सीसीटीवी से लाइव चल रही थी, लेकिन किसी ने देखा तक नहीं।  

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि एक छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीए अंतिम वर्ष के छात्र साहिल की हत्या की गई। जबकि पुलिस का कहना है कि पेपर में बैठने को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई। पुलिस ने देर रात 12 छात्रों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिस छात्र की हत्या की गई वह एनएसयूआई का सदस्य बताया जा रहा है। वारदात कॉलेज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जींद के अलीपुर गांव निवासी स्कूल संचालक सुरेश पंडित का बेटा साहिल नेकीराम कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल में रहता था। दो दिन पहले साहिल के दोस्त गुरमीत और दीपक के साथ हमलावर पक्ष के छात्रों का कॉलेज की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हुआ था। साहिल ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद हमलावर पक्ष ने साहिल को मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस पेपर में बैठने को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह बता रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

A student Murdered inside the college in Rohtak of Haryana
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

बुधवार दोपहर करीब एक बजे साहिल अपने साथियों के साथ कैंटीन जा रहा था। इसी बीच हमलावर पक्ष के 12 से अधिक छात्र चाकू और पिस्तौल लेकर आ गए। उन्होंने साहिल और उसके साथी मोनू के साथ मारपीट की। इसी बीच साहिल पक्ष के छात्र भी आ गए, जिससे दोनों गुटों में संघर्ष हो गया। छात्रों ने साहिल के सीने में चाकू से छह से अधिक वार किए और कॉलेज के पिछले रास्ते से फरार हो गए। साहिल को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस और कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल 
कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि जिस कैंटीन के सामने साहिल की हत्या की गई वहां से 200 मीटर की दूरी पर कॉलेज के गेट पर पुलिस की पीसीआर खड़ी थी, जबकि मात्र 100 मीटर की दूरी पर प्राचार्य का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि जिस समय कॉलेज में छात्र गुटों के बीच संघर्ष चल रहा था, उसका सीसीटीवी से प्राचार्य के कमरे में लाइव प्रसारण चल रहा था। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

छात्र साहिल हत्याकांड में कुछ आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक

छात्र गुटों के बीच पूर्व में झगड़ा होने की जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की गई है।  - पूनम मलिक, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed