फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Student killed his trainer in Rohtak of Haryana

मां से अवैध संबंध का हुआ शक, छात्र ने अपने ही प्रशिक्षक को उतारा मौत के घाट...ऐसे की वारदात

Mon, 14 Jan 2019 11:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/सफीदों (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/सफीदों (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
A Student killed his trainer in Rohtak of Haryana
demo pic

रोहतक के कंसाला गांव की आईटीआई के प्रशिक्षक की उसी के छात्र ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानीपत के उरलाना गांव की बुटाना नहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर सफीदों पुलिस ने रविवार को नहर से प्रशिक्षक का शव बरामद किया।

विज्ञापन


आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी छात्र को प्रशिक्षक पर अपनी मां से अवैध संबंध होने का शक था। प्रशिक्षक छह जनवरी से लापता था। मामले में पुलिस ने छात्र की मां को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जींद के गांव फुलिया कलां निवासी मनीष के बड़े भाई राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से अध्यापक है। उसका छोटा भाई मनीष (26) रोहतक के कंसाला गांव की आईटीआई में प्रशिक्षक था। उसकी जनवरी 2016 में नौकरी लगी थी। वह एक साल तक खरखौदा की आईटीआई में तैनात रहा। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस समय वह रोहतक की एक कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छह जनवरी को वह आईटीआई गया था। वहां से तीन बजे निकल गया था। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ था। मोबाइल फोन से उसकी कॉल उसके चचेरे भाई सुरेश के पास डायवर्ट थी। छह जनवरी की रात एक महिला के कई बार उसके पास फोन आए। महिला बार-बार यह कहती कि अपने जूते और बैग ले जाओ। सुबह सुरेश राजेंद्र के पास आया और बताया कि एक महिला के बार-बार उसके फोन पर कॉल आ रही है। 

A Student killed his trainer in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

मनीष की कॉल उसके फोन पर डायवर्ट है। इसके बाद उन्होंने रोहतक जाकर मनीष के कमरे पर पता किया तो पता चला कि वह दो दिन से लापता है। आईटीआई के स्टाफ ने भी बताया कि मनीष छह जनवरी शाम तीन बजे आईटीआई से निकल गया था। उन्होंने आठ जनवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत कंसाला पुलिस चौकी में दी। जिस महिला के उनके पास फोन आए थे उसका बेटा आईटीआई का छात्र है। छह जनवरी को मनीष फोन करने वाली महिला के पास गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। 

फोन कॉल से आरोपी तक पहुंची पुलिस 
कंसाला पुलिस थाने के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि मनीष के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। मनीष के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसकी सफीदों क्षेत्र के एक गांव निवासी व उसकी मां से बात हुई मिली। इसके बाद शक के आधार पर आरोपी और उसकी मां को हिरासत में लिया गया। 

आरोपी के घर पर मनीष की पैंट और जूते मिलने से शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने युवक और उसकी मां से पूछताछ की तो सारी बातें साफ हो गईं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वह पांच जनवरी को दुकान से घर पहुंचा तो मनीष को अपने घर में देखा। मनीष उसको देखकर भाग गया।

इसके बाद उसने रात करीब 11 बजे मनीष को ढूंढ लिया और गांव से बाहर पकड़कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को बुटाना नहर में उरलाना के पास फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र की शिकायत पर युवक और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed