फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person reached police station after consuming poison in Kurukshetra

Kurukshetra News: थाने के बाहर पहुंचा व्यक्ति बोला- मैंने जहरीला पदार्थ खाया है, अस्पताल में मौत, वजह भी बताई

Fri, 24 Nov 2023 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 12:22 AM IST
सार

पिहोवा थाने के एसएचओ गुलाब सिंह का कहना है कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है लेकिन आशंका है कि है कि यह व्यक्ति कुरुक्षेत्र में हुई किसान रैली में आया होगा। जब थाने के बाहर उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि जहरीला पदार्थ निगला है तो वे खुद भी उसके पास पहुंचे और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
A person reached police station after consuming poison in Kurukshetra
मृतक की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले एक थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। आनन-फानन पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबाला के कोड़वा कला के रहने वाले करीब 40 वर्षीय जसपाल के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वह अचानक ही सुबह थाना के बाहर पहुंचा। वहां पुलिसकर्मियों को बताया कि वह जहां काम करता है, वहां उसके साथ मारपीट की जाती है। उसे पैसे भी नहीं देते हैं। एक माह पहले वह पुलिस को भी इस बारे में शिकायत दे चुका है। मानवता का परिचय देते हुए पुलिस ने उसे तत्काल पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। वहीं इस घटना से पहले उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उसने बताया कि उसकी पिटाई की जाती है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रैली में आने की आशंका: एसएचओ

पिहोवा थाने के एसएचओ गुलाब सिंह का कहना है कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है लेकिन आशंका है कि है कि यह व्यक्ति कुरुक्षेत्र में हुई किसान रैली में आया होगा। जब थाने के बाहर उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि जहरीला पदार्थ निगला है तो वे खुद भी उसके पास पहुंचे और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

डेरे पर काम करता था मृतक: प्रदीप

थाना झांसा के एसएचओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक गांव बचकी के पास एक डेरे पर काम करता था। उसके पास से कुछ बरामद भी नहीं हुआ है। अभी परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जाएगी और उसी अनुसार ही अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed