फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Person murdered and two injured in Ludhiana

लुधियाना में गली के विवाद में तलवारों से हमला कर मामा की हत्या, दो भांजे घायल

Fri, 13 Nov 2020 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
A Person murdered and two injured in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के थाना जोधा के अंतर्गत गांव मंसूरिया में गली के विवाद में शुक्रवार को एक पक्ष ने दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इससे मामा की मौत हो गई है और दो भांजे घायल हो गए। थाना जोधा पुलिस ने एक घायल के बयान पर 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें सात आरोपी एक ही परिवार के हैं। 

विज्ञापन


गांव मंसूरिया निवासी हरबचन सिंह का अपने पड़ोसी हरी सिंह, उसके भाई गुरदास सिंह व हिम्मत सिंह के साथ गली को लेकर विवाद चल रहा था। हरबचन सिंह का साला चमकौर सिंह मूल निवासी गुज्जरवाल हाल पता उम्मेदपुर लुधियाना इस विवाद के चलते कुछ दिन पहले उनके पास आया था। शुक्रवार की सुबह लगभग 11: 30 बजे चमकौर सिंह गली में घूम रहा था। इस दौरान उसका हरी सिंह के साथ विवाद हो गया। इस पर हरी सिंह ने अपने भाई गुरदास सिंह, हिम्मत सिंह को आवाज देकर बुला लिया। 
विज्ञापन


इस पर भाई और उसके बेटे व कुछ अन्य लोग तलवारों से लैस होकर पहुंच गए। सभी आरोपियों ने चमकौर सिंह पर हमला बोल दिया। चमकौर सिंह के चिल्लाने पर उसके भांजे मनप्रीत सिंह व संदीप सिंह बचाने को घर से बाहर निकल आए। इस पर आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चमकौर सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जोधा प्रभारी विक्रमजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पुलिस ने घायल मनप्रीत सिंह के बयान पर हरी सिंह, उसके भाई गुरदास सिंह, हिम्मत सिंह और हरी सिंह के पुत्र अमनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरजंट सिंह, हिम्मत सिंह के पुत्र गुरमुख सिंह और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed