फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person burnt national flag in Haryana

राष्ट्रध्वज का अपमान: हरियाणा में अधेड़ व्यक्ति ने जलाया तिरंगा, बोला- मुझे जेल करवा दो

Tue, 16 Aug 2022 09:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 09:57 AM IST
सार

हरियाणा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ग्रामीण की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
A person burnt national flag in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा मुहिम के तहत लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाया और जश्न-ए-आजादी मनाई। जगह-जगह जुलूस निकाले। मगर हरियाणा के झज्जर जिले में तिरंगे को जलाने का मामला सामने आया है। यह घटना गांव सासरौली की। तिरंगा जलाने का वीडियो एक ग्रामीण ने बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में आरोपी अधेड़ यह कहता नजर आ रहा है कि मैंने ये जलाया तिरंगा और तुम मेरी जेल करवा दो। इतना कहते ही वह अधेड़ माचिस की तिली से तिरंगे को जलाने लगता है।

विज्ञापन


तिरंगे का अपमान होते देख ग्रामीण सुरेंद्र से रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस टीम को सूचित किया। डायल 112 की टीम ने मौके का मुआयना किया और तुरंत झाडली चौकी में सूचना दी और मामले से अवगत कराया। पुलिस टीम मौके भी मौके पर पहुंची। उन्होंने शिकायतकर्ता सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपी जगदीश निवासी सासरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुरेंद्र निवासी सासरौली ने बताया कि वह दलित चौपाल सासरौली में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के साथ झंडा फहरा रहा था। तभी मेरा पड़ोसी जगदीश भी वहां पहुंच गया और उसने वहां चौपाल में ही झंडा उतारकर जलाने की कोशिश की लेकिन मेरे विरोध करने पर आरोपी ने मेरे साथ गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करने लगा और फिर अपने घर के सामने बैठकर तिरंगा जलाने लगा। मैंने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया है और तुरंत कार्रवाई की मांग की। जांचकर्ता रामपाल ने बताया कि आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed