फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man Suicide by shoot in Mahendragarh of Haryana

हरियाणाः दरवाजा नहीं खोला तो देसी पिस्तौल से सीने में मार ली गोली, परिवार में मातम

Wed, 30 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
A man Suicide by shoot in Mahendragarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

रेवाड़ी जिले के नाहड़ निवासी सोनू ने सोमवार की रात करीब 11 बजे अपनी ससुराल लावन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोनू स्कूटी पर सवार होकर गांव लावन पहुंचा था। सोनू ने ससुरालजनों द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर गुस्से में आकर देसी पिस्तौल से छाती में गोली मार ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृतक के भाई मोनू के अनुसार नाहड़ निवासी सोनू (27) की शादी गांव लावन में आरती के साथ हुई थी। सोनू दिल्ली बिजली बोर्ड में डीसी रेट पर क्लर्क लगा हुआ था। पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में रह रहा था। सोनू की पत्नी आरती पिछले कुछ दिन से अपने मायके लावन आई हुई थी। 10 फरवरी को सोनू के छोटे भाई अनिल की शादी होनी तय थी। 
विज्ञापन


शादी समारोह के लिए सोनू अपनी पत्नी व बच्चों को लेने के लिए सोमवार रात करीब 11 बजे स्कूटी पर अपनी ससुराल लावन पहुंचा। ससुराल के सभी सदस्य सो रहे थे। सोनू ने ससुराल के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे तैश में आकर उसने देसी पिस्तौल से अपनी छाती में गोली मार ली। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर दरवाजे पर बनी सीढ़ियों में गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ससुरालजन बाहर आए। ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल में कराया पोस्टमार्टम

A man Suicide by shoot in Mahendragarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

मंगलवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल भेजा। उप नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नारनौल में कराया गया।  

सिर से हेलमेट भी नहीं उतारा
सोनू स्कूटी पर सवार होकर आया था। उसने हाथ में दस्ताने पहने हुए थे। दस्ताने उतारकर ससुराल के गेट को खटखटाया था। उसने सिर से हेलमेट भी नहीं उतारा था। पुलिस ने मौके से देसी पिस्तौल, कारतूस का एक खोल बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड के सैंपल सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने धारा 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सोनू के पास अवैध हथियार मिलने के कारण इन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने मर्डर की कोई संभावना नहीं जताई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।- रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।

सोनू पिछले काफी दिन से शराब का सेवन कर रहा था। मैंने शराब छोड़ने के लिए कहा था। वह इसके बाद भी शराब की लत नहीं छोड़ पा रहा था। सोमवार रात हमें सोनू के आने की जानकारी नहीं मिली। गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर गए थे। लैंडलाइन नंबर पर रात को ही फोन किया था। किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह सरपंच ने फोन किया तब पुलिस आई। - आरती, मृतक की पत्नी

हमें सोनू ने ससुराल जाने के बारे में कुछ नहीं बताया। मंगलवार को हमें सोनू की आत्महत्या की जानकारी मिली।  - मोनू, मृतक सोनू का भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed