फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A man shot himself on Facebook live in Punjab

फेसबुक लाइव होकर युवक ने खुद को मारी गोली, इन्हें ठहराया मौत का जिम्मेदार

Thu, 25 Jun 2020 08:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
A man shot himself on Facebook live in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

अमृतसर के पुलिस थाना बुटर सेवियां के युवक गुरजंट सिंह ने अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों की रोक टोक से दुखी होकर फेसबुक पर लाइव खुद को गोली मार ली। मरने से पहले गुरजंट ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों को ठहराया। पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर गुरजंट के पिता गुरमेज सिंह, माता जसबीर कौर, भतीजी बलविंदर कौर, जसपाल कौर व मनजिंदर के खिलाफ खुदखुशी के लिए उकसाने व मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्जकर ली है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में गुरजंट सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पिता व अन्य रिश्तेदार उसे व उसकी पत्नी को बहुत तंग करते हैं, जिससे दुखी होकर वह खुदकुशी कर रहा है। थाना मेहता के इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि गुरजंट की लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना मुखी के अनुसार गुरजंट सिंह को उसके पिता ने गोद लिया था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजंट नशे का आदी था और उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी दूसरी शादी हुई थी लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को ही उसके पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा घर की अलमारी तोड़कर रिवाल्वर चोरी कर ले गया है। गुरजंट परिवार के सदस्यों को गोली मारने की धमकी दे रहा था। गुरुवार को उसने जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed