फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man shot dead in Gurdaspur of Punjab

पंजाबः बहन को अपशब्द कहने पर भाई ने रोका तो फौजी ने गोली मार कर दी हत्या

Wed, 19 Jun 2019 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
A Man shot dead in Gurdaspur of Punjab
मृतक टहल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बहन को अपशब्द बोलने से रोकने पर फौजी ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात थाना बहरामपुर के तहत पड़ते गांव निआमता की है। फौजी कुछ दिन पहले ही छुट्टी काटने आया था। इस मामले में पुलिस ने फौजी और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि मृतक की पहचान टहल सिंह पुत्र अजीत सिंह सैनी निवासी निआमता के रूप में हुई है। देर रात करीब नौ बजे टहल सिंह अपने एक दोस्त प्रिंस सैनी के पोल्ट्री फार्म में बैठा था। जहां आरोपी जसबीर सिंह उर्फ छीरा तथा महिंदर सिंह निवासी निआमता भी मौजूद थे। इनमें पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ और जसबीर सिंह ने अपनी पिस्तौल से टहल सिंह पर गोली चला दी। 

विज्ञापन

मृतक की बहन गुलशन सैनी के बयान पर महिंदर सिंह और जसबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की बहन गुलशन सैनी ने बताया कि वह दीनानगर के एसएसएम कॉलेज में बतौर प्रोफेसर तैनात है। उसका तलाक हो चुका है। वह 20 साल से मायके निआमता रह रही है और उनके लड़के की उम्र 22 साल की है।

देर रात करीब साढ़े 9 बजे जब उसका भाई नहीं आया तो वह प्रिंस के पोल्ट्री फार्म पहुंची। जहां उसके भाई के साथ आरोपी बहस कर रहे थे और प्रिंस सैनी उन्हें समझा रहा था। देखते ही देखते वह आपस में उलझ गए और महिंदर सिंह ने जसबीर सिंह को गोली मारने के लिए कहा।

जसबीर सिंह ने उसे गोली मार दी। बाद में उसे प्रिंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी उनके खिलाफ अपशब्द कह रहे थे। भाई उन्हें ऐसा कहने से रोक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed