{"_id":"605712c70149c721bc403965","slug":"a-man-murdered-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में वारदात : खेत में पानी लगाने गया युवक, नहीं लौटा तो घरवालों ने की तलाश, इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा में वारदात : खेत में पानी लगाने गया युवक, नहीं लौटा तो घरवालों ने की तलाश, इस हाल में मिली लाश
Sun, 21 Mar 2021 03:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Mar 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा के गांव रूपाणा जटान में शनिवार देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक यह मालूम नहीं हो पाया है कि यह वारदात किसने और क्यों की है। नागरिक अस्पताल सिरसा में रविवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा- 302 के तहत अभियोग दर्जकर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन
परिजन बलवान सिंह ने कहा कि मृतक सतबीर पुत्र राय सिंह खेत में पानी लगाने गया था। जब कुछ समय तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता हुई। जब खेत देखने गए तो सतबीर का शव मिला। उसके गले व सिर पर तेजधार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस को सूचना दी गई तो चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। सतबीर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन