फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murdered his wife and daughter in Hisar of Haryana

हिसार में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी की गंडास मारकर की हत्या, फिर पुलिस को खुद दी सूचना

Sun, 22 Dec 2019 09:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
A Man Murdered his wife and daughter in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमर एन्क्लेव फेज-1 में रहने वाले श्रवण नामक व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी सरला और 17 वर्षीय बेटी पूजा के सिर में गंडास मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी श्रवण घटनास्थल पर ही मौजूद रहा और पुलिस को भी खुद ही सूचना दी। वारदात का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। यह परिवार इस मकान में किराये पर रहता था और वारदात के समय श्रवण का 13 वर्षीय बेटा मनजीत घर से बाहर गया हुआ था। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जोगेंद्र शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिंक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम बुलाई गई, जिन्होंने घटनास्थल से सुराग जुटाए। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम होने के कारण शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस अब रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाएगी। 
विज्ञापन


यह था मामला
विनोद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलरूप से डोभी गांव का रहने वाला है और छह माह पहले गांव का मकान बेचकर वे यहां किराये पर रहने लगे थे। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से वापस गांव जाने को कह रहा था लेकिन उसकी पत्नी सरला व बेटी गांव जाने के लिए तैयार नहीं थीं और वे शहर में रहने की जिद्द पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर घर में कलह रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक विनोद की शिकायत पर केस दर्ज
मकान मालिक विनोद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि श्रवण व उसके परिवार द्वारा मकान किराये पर लेने के बाद ही उनमें झगड़ा होने लगा था। उसने उन्हें एक माह बाद ही मकान खाली करने के लिए कहा था। श्रवण ने कहा था कि वे दूसरा मकान देख रहे हैं, मिलते ही बदल लेंगे।


अब उन्होंने मकान देख लिया था और रविवार को मकान बदलना था। आज दोपहर चिल्लाने की आवाज सुनकर वह अपने पड़ोसी हरपाल को लेकर कमरे में गया तो वह बंद था। फिर कमरे के पीछे खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि सरला और पूजा खून से लथपथ थीं और श्रवण नीचे बैठा था। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed