फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered his elder brother in Hisar

शराब के नशे में युवक ने बड़े भाई को कस्सी से काटा, भतीजे को आता देख हुआ फरार

Sat, 22 Jun 2019 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी आदमपुर (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी आदमपुर (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
A Man murdered his elder brother in Hisar
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

गांव चूली बागड़ियान में शराब के नशे में छोटे भाई ने दिनदहाड़े अपने सगे भाई की कस्सी मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए दोनों भाई खेत में बने कमरे में बैठे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान दोनों ने शराब पी ली और बातचीत में विवाद बढ़ गया तो छोटे भाई ने बड़े भाई को कस्सी से काटकर मार डाला। पुलिस ने मृतक सुभाष के भाई करतार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पाकर डीएसपी भी आदमपुर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार गांव चूली बागड़ियान में दो सगे भाई सुभाष और करतार अपने खेत में बने कमरे में शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई करतार ने बड़े भाई सुभाष की कस्सी, कसौला और तंगली मारकर हत्या कर दी और कस्सी सहित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी राजकुमार, हरजिंद्र सिंह, ओमप्रकाश, राकेश व अन्य कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश को मौके पर बुलाया। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने आवश्यक तथ्य जुटाए। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। 

मृतक के बेटे के बयान पर चाचा के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में मृतक सुभाष के बेटे सुधीर ने बताया कि वह आदमपुर राजकीय महाविद्यालय में डीसी रेट पर कार्यरत है। शुक्रवार को करीब एक बजे जब वह महाविद्यालय से घर आया तो उसके पिता घर पर नहीं थे। जिस पर वह अपने ताऊ के लड़के अश्विनी को साथ लेकर खेत में गया तो उसका चाचा करतार उन्हें आता देख हाथ में कस्सी लेकर वहां से भाग गया। 

जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसके पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे और उनके सिर, मुंह, हाथ व पैर पर काफी चोटें लगी थीं और काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। सुधीर ने बताया कि उसके चाचा ने ही उसके पिता को कस्सी, कसौला व तंगली मारकर उनकी हत्या की है। 

उसके पिता की जांघ पर जलने का निशान है, जिससे लगता है कि उसके चाचा ने उसके पिता के शव को जलाने का भी प्रयास किया है। सुधीर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसके पिता सुभाष और चाचा करतार में विवाद हो गया था, इसी के चलते उसके चाचा ने उसके पिता की हत्या की है।

पुलिस ने मौके पर जाकर आवश्यक तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक सुभाष के बेटे सुधीर के बयान पर उसके चाचा करतार को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होगा। -राजकुमार, थाना प्रभारी, आदमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed