{"_id":"5c1fad4bbdec2256f16bf96c","slug":"a-man-murder-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः मां-बेटे को बंधक बनाया, अधेड़ पिता की बेरहमी से हत्या...पुलिस को नजदीकी पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधरः मां-बेटे को बंधक बनाया, अधेड़ पिता की बेरहमी से हत्या...पुलिस को नजदीकी पर शक
Mon, 24 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जालंधर के गांव धीरपुर में 54 साल के दलजीत सिंह के सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है। मृतक की पत्नी और बेटे का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें तीन घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा और बाहर दलजीत सिंह की हत्या कर दी। हत्यारों के फरार होने के बाद मां-बेटा कमरे से निकले तो बरामदे में दलजीत सिंह की लाश पड़ी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले में कई घुमाव हैं, जिन पर बारीकी से जांच की जा रही है। हत्यारों का मकसद क्या था, यह भी साफ नहीं है क्योंकि घर में कोई लूट नहीं हुई है। 24 साल के रंजीत सिंह हैप्पू और उसकी मां मंजीत कौर ने बताया कि उनकी अपनी खेतीबाड़ी है और साथ में डेयरी कारोबार भी है। शनिवार रात साढ़े दस बजे कुछ लोग उनके घर घुस आए। इनमें से दो अंदर कमरे में आ गए और हमें बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे तक दोनों आरोपी हमारे कमरे में रुके रहे, जबकि दलजीत सिंह दूसरे कमरे में था।
विज्ञापन
हत्यारे तीन घंटे बाद करीब डेढ़ बजे लौट गए। उनके जाने के बाद जब वह बाहर निकले तो बरामदे में दलजीत की लाश पड़ी थी। परिवार के मुताबिक आरोपियों ने उनसे कुछ नहीं लूटा और उनकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार दलजीत सिंह ने पिछले दिनों 54 लाख रुपये में जमीन बेची थी। उनका बेटा रंजीत सिंह लोहे का कारोबार करना चाहता था।
विज्ञापन
पुलिस इस हत्याकांड को परिवार से भी जोड़कर देख रही है। एसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है, लेकिन इतना जरूर है कि हत्यारों ने हत्या लूट या रंजिश के इरादे से नहीं की है।