फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murder at Mohindergarh Of Haryana

शराब के खातिर ले ली पिता की जान, बेरहम बेटा सिर पर पत्थर से करता रहा वार

Thu, 24 Oct 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना/महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
A Man Murder at Mohindergarh Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव चेलावास में शराब के लिए पैसा नहीं देने पर एक युवक ने अपने पिता की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर बड़े बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव चेलावास निवासी आठवीं के छात्र मनोज ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमित (32) शराब का आदी है। मंगलवार को अमित ने पिता राजकपूर (55) से रात करीब 8 बजे शराब के लिए पैसे मांगे। जिस पर राजकपूर ने मना करते हुए कहा कि तू कोई काम धंधा करता नहीं, रोजाना शराब के लिए पैसे कहां से आएंगे। 
विज्ञापन


राजकपूर ने अमित को एक थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद अमित घर से चला गया। बुधवार शाम को राजकपूर रोजाना की तरह शाम को टहलने के लिए रेलवे स्टेशन के पास गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे पशु घर में पशुओं को संभालने के लिए पहुंचा तो वहां अमित ने एक भारी पत्थर से अपने पिता के सिर पर वार शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने अपनी शिकायत में बताया कि उस समय वह भी पशुघर में पशुओं को चारा डालने के लिए आया हुआ था। अपने पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह उनके पास पहुंचा तो अमित वहां से फरार हो गया। पिता को लहूलुहान देखकर उसने अपने घर के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

परिजन घायल राजकपूर को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल भेज दिया है। जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मनोज की शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजकुमार कौशिक, थाना प्रभारी, कनीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed